वे 5 देश जहां पर कभी नहीं आता कोई तूफान, आराम से जिंदगी बिताते हैं लोग
भारत में हर साल कहीं न कहीं चक्रवाती तूफान दस्तक देते रहता है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार को भारी रकम खर्च करने पड़ते हैं। लोगों को भी अपने घर को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के 5 देश ऐसे हैं जहां कभी तूफान नहीं आता। चलिए आज इन्हीं देशों के बारे में चर्चा करते हैं।
स्विट्जरलैंड
स्विटजरलैंड जिसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है। इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां कोई तूफान नहीं आता। दरअसल, स्विट्जरलैंड चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है जिस कारण से यहां तूफान का खासा प्रभाव नहीं पड़ता है। दुनिया भर से लोग स्विटजरलैंड जाकर घूमना पसंद करते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात में कभी तूफान नहीं आता है। दरअसल, इस देश की भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है कि यहां तूफान न के बराबर आता है। संयुक्त अरब अमीरात सऊदी अरब और ओमान के बीच है। फारस की खाड़ी में जिस जगह है यह देश इसी कारणों से यह तूफान से बचा रहता है।
साउथ अमेरिका
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में भी तूफान न के बराबर आता है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर एण्डीज पर्वतमाला उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है। चारों ओर पहाड़ होने के चलते ही यहां तूफान जल्दी दस्तक नहीं देता।
उरुग्वे देश
ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच बसा देस उरुग्वे में भी तूफान नहीं आता। यह दक्षिण अमेरिकी देश अटलांटिक महासागर में पड़ता है। लेकिन यह इक्वेटर लाइन यानी भूमध्य रेखा से काफी दूरी पर है, जिस वजह से यहां किसी भी तरह का तूफान या आंधी नहीं आता।
एंडोरा
एंडोरा फ्रांस और स्पेन के बीच पाइरेनीज पर्वत में बसा एक छोटा सा देश है। इस देश की कोई तटरेखा नहीं है, इसलिए यहां तूफान बिल्कुल न के बराबर आता है।












Click it and Unblock the Notifications