Video: जेल काटकर 11 साल बाद घर लौटे पिता को देखकर फफक-फफक कर यूं रोया बेटा

11 साल बाद घर लौटे पिता को देखकर उसका बेटा इतना भावुक हो जाता है कि वह अपनी कुर्सी से उठ तक नहीं पाता। दोनों बाप-बेटे एक दूसरे से चिपक कर जोर जोर से रोने लगते हैं।

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर। किसी के बिछड़ जाने का गम क्या होता है, यह वही जानता है जिसने अपने किसी बेहद करीबी को खोया हो। जिंदगी में यह गम हर किसी को कभी न कभी सहना ही पड़ता है। यह गम और तब और अधिक बढ़ जाता है जब कोई अपना बहुत दूर हो और कई सालों से हमने उसका चेहरा न देखा हो। ऐसे में अचानक वह व्यक्ति आपके सामने खड़ा हो जाए तो यकीनन आपके भी आंसू नहीं रुकेंगे। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वारयल हो रहा है। हम इस बात को यकीन से कह सकते हैं कि वीडियो देखने के बाद आपकी आंखें भर आएंगी।

11 साल बाद घर लौटे पिता को देखकर यूं रोया बेटा

11 साल बाद घर लौटे पिता को देखकर यूं रोया बेटा

दरअसल यह वीडियो अमेरिका का है, जहां एक पिता 11 साल जेल में बिताकर घर लौटता है। जैसे ही उसका बेटा अपने पिता को देखता है, वह कांपने लगता है, वह कुर्सी से उठ नहीं पाता और रोने लगता है।

11 साल जेल में काट कर घर लौटे जॉनी जैस्मिन अपने बेटे जाहवोन को सरप्राइज देना चाहते थे। जाहवोन एक रेस्टोरेंट में बैठा हुआ था और अपने एक दोस्त से बात कर रहा था। जब वह बातों में व्यस्त था तभी उसके पिता जॉनी उसके बगल वाली कुर्सी पर आकर बैठ जाते हैं। जैसे ही जाहवोन की नजर उन पर पड़ती है, वह एक बार को सकपका जाता है, वह एक बार फिर से उस व्यक्ति की तरफ देखता है और इतने में ही उसे समझ आ जाता है कि वह और कोई नहीं उसके पिता हैं। फिर क्या था जाहवोन के खुशी से आंसू छलक जाते हैं। वह इतना भावुक हो जाता है कि पिता को गले से लगाने के लिए कुर्सी से उठ भी नहीं पाता।

2 साल की उम्र से पिता को नहीं देखा था

2 साल की उम्र से पिता को नहीं देखा था

वहां बैठे सभी लोग दोनों बाप-बेटे की वीडियो बनाने लगते हैं। जॉनी उठते हैं और अपने बेटे को गले से लगा लेते हैं। दोनों बाप-बेटे फफक-फफक कर रोने लगते हैं। दोनों को रोता देख रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोग भी रोने लगते हैं। जॉनी ने कहा कि उनके बेटा जब दो साल का था तब उन्हें सजा हुई थी। तब से वह उनसे नहीं मिला था।

दबाकर शेयर किया जा रहा वीडियो

दबाकर शेयर किया जा रहा वीडियो

इस वीडियो को अब तक एक मिलियन लोगों ने देखा है। यह वीडियो इतना शानदार है कि लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इसके अलावा इस पर ढेरों कमेंट भी आ रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें बधाइयां भी दी है और उनकी बेहतर जिंदगी की दुआएं की हैं। आप भी देखें यह शानदार वीडियो और बताएं आपकी इस वीडियो पर क्या राय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+