जिस शख्स का हो रहा था अंतिम संस्कार, अचानक हीरो टाइप ली एंट्री, जानें पूरा मामला
शख्स ने रची अपनी झूठी मौत फिर अंतिम संस्कार में हीरो टाइप एंट्री ली, जानें क्यों किया था ऐसा?
मौत के बाद मरने वाला शख्स तो मुक्ति पा जाता है लेकिन उसकी मौत उसके अपनों को गमगीन कर जाती है। उसके परिवार वाले हर पल ये ही सोचते हैं कि काश कुछ चमत्कार हो और मरा हुआ शख्स जिंदा हो जाए। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जिसकी स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक शख्स जिसका अंतिम संस्कार चल रहा था, वो ही शख्स अपने अंतिम संस्कार में अचानक से हीरो जैसे एंट्री लेकर सबको सदमें में डाल देता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

शख्स ने रचाई अपनी नकली मौत
जहां सपने में भी इंसान अपनी मौत देखकर सिहर उठता है वहीं इस शख्स ने अपनी ही मौत की झूठी स्टोरी रच डाली। इतना ही नहीं जब उसका अंतिम संस्कार चल रहा था तब वो अचानक हीरो टाइप एंट्री लेकर सबको सदमे में डाल दिया।
उसके परिवार वाले जो उसकी मौत पर आंसू बहाते हुए रोना-पिटना मचाए हुए थे, वो उसे जिंदा देखकर हैरानी के भाव से उसे बस निहारते ही रह गए।आइए जानते हैं, आखिर इस शख्स ने क्यों किया ?
जानें कौन है ये शख्स?
झूठी मौत का नाटक करने वाला ये शख्स बेल्जियम का रहने वाला है, जिसने अपनी मौत का नाटक रचाया और जब उसका अंतिम संस्कार उसके अपने करने जा रहा था तब अपने अंतिम संस्कार वाले स्थान पर हेलीकॉप्टर से एंट्री की और सबको अचंभित कर दिया किआखिर वो ताबूत से निकलकर जिंदा कैसे हो गया?
अपने अंतिम संस्कार में अचानक हेलीकॉप्टर से कूद कर ली एंट्री
दरअसल, ये शख्स बेल्जियम का मशहूर टिक-टॉकर है। टिकटॉक पर @RagnarleFou के नाम से जाने जाने वाले बेल्जियम के डेविड बार्टन ने अपनी मौत की झूठी कहानी जानबूझ कर किसी कारण से रची थी। अपनी मौत का नाटक करने के बाद में एक हेलीकॉप्टर से कूदकर अपने अंतिम संस्कार में दिखा।
मरे हुए शख्स को देखकर लोग हुए भ्रमित
जैसे ही हेलीकॉप्टर से बाहर निकले, कुछ लोग उन्हें जीवित देखकर खुश थे वहीं कुछ ऐसे जिंदा देखकर भ्रमित थे। वहीं कई उसके अपने थे जो उसकी इस शरारत पर नाखुश भी थे, जिसके बाद बार्टन को उन्हें अपने झूठे अंतिम संस्कार पर प्यार से मनाना पड़ा।
शख्स ने बताया कि क्यों कि उसने ऐसी हरकत?
टिकटॉक ने अपने शो में खुद के अंतिम संस्कार में शामिल होने, हेलीकॉप्टर से पहुंचने और एक फिल्म क्रू के साथ शरारत का खुलासा किया। 45 वर्षीय टिकटॉकर ने अपनी पोस्ट में अपना वीडियो शेयर कर बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने परिवार और दोस्तों के व्यवहार से नाखुश था।
उनसे कहा इसलिए मैं उन्हें जीवन का सबक देना चाहता था और उन्हें दिखाना चाहता था कि आपको उनसे मिलने के लिए किसी के मरने तक इंतजार नहीं करना चाहिए
उनकी परवाह कौन करता है
टिक-टॉकर ने बताया कि इस शरारत के बाद कई लोग सदमे में आ गए। उसने बताया कि दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यह मज़ाक करने का फैसला किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वास्तव में उनकी परवाह कौन करता है।












Click it and Unblock the Notifications