Amazing: एकटक देखता रहता है यह चेहरा समुद्र की ओर

दुनिया भर में कई ऐसी जगहें हैं, जो प्राकृतिक रूप से काफी आश्चर्य पैदा करने वाली होती। यह इंसान की तरह दिखने वाली पहाड़ी भी ऐसी ही आश्चर्य पैदा करने वाली कलाकृति है। ब्रिटिश काउंटी डेवन के शहर सेलकोंब में इस पहाड़ी को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें एक इंसान पर चेहरा उभरा हुआ है। यहां रहने वाले जेम्स नोर्टन ने पिछले दिनों पहाड़ी की तस्वीर खींचते हुए इस संयोग पर ध्यान दिया।

cliff

यह चट्टान एक दाढ़ी वाले गंभीर व्यक्ति के चेहरा सा आभास देता है, जो एकटक से समुद्र की ओर देख रहा है। साथ ही चट्टानों पर उगी हुई घास और झाड़ियां झुर्रीदार चेहरा बनाने में मदद करते हैं।

जेम्स नोर्टन ने इस पहाड़ी की तस्वीर लेकर फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद यह दिलचस्प चट्टान हजारों लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। लोगों को प्रकृति द्वारा बनाया गया यह चेहरा काफी मजेदार और प्रभावशाली लग रहा है। पहाड़ी पर उगे घास, झाड़ी और पत्थरों के स्थान ने इस कलाकारी को और जीवंत कर दिया है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में यह अपनी तरह की पहली पहाड़ी है, लेकिन पिछले साल चीन में भी ऐसी ही एक पहाड़ी देखने को मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+