Video: वरमाला पर दुल्हन ने शुरू की कबड्डी! दूल्हा हुआ परेशान, दोस्त ने बचाई जान

दुल्हन ने वरमाला के समय ऐसा आतंक मचाया की दुल्हे की सांसे फूल गईं. वैसे भी दूल्हा काफी भारी भरकम था। घटना का यह वीडियो खूब वायरल रो रहा है।

नई दिल्ली, 25 जुलाई। जैसे जैसे समय बदलता जा रहा है, वैसे-वैसे भारत में होने वाली शादियों के तौर-तरीके भी बदलते जा रहे हैं। एक समय वो था जब लड़का लड़की की रजामंदी के बगैर ही उनकी शादी तय कर दी जाती थी। और तो और शादी के टाइम पर भी दुल्हन दूल्हे को नजर उठाकर नहीं देखती थी। दुल्हन को सीधे सुहाग रात पर ही पता चलता था कि ये हैं उनके पति देव। लेकिन अब भारतीय शादियों में बहुत खुलापन आ गया है। अपनी लड़का लड़की शादी से पहले फोन पर न केवल घंटों बात करते हैं बल्कि कई बार मिल भी लेते हैं। इसके अलावा अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए वह नए-नए तरीके अपनाते है। अब इस शादी को ही ले लीजिए। दुल्हन ने वरमाला के समय ऐसा आतंक मचाया की दुल्हे की सांसे फूल गईं. वैसे भी दूल्हा काफी भारी भरकम था। इस घटना पर चर्चा तो हम करेंगे ही, लेकिन पहले आपको सचेत कर दें कि यदि आपकी शादी नहीं हुई है तो शादी वाली रात जरा सचेत रहाना, क्योंकि आपके साथ भी ऐसा हो सकता है। आइए वापस से अपने ट्रैक पर आते हैं।

दुल्हन ने स्टेज पर शुरू की कबड्डी

दुल्हन ने स्टेज पर शुरू की कबड्डी

मामला दरअस्ल ये था कि वरमाला के समय दुल्हन तो दूल्हे के गले में माला डाल देती है, लेकिन जैसे ही दूल्हा माला डालने के लिए आगे बढ़ता है, दुल्हन कबड्डी का खेल शुरू कर देती है। पूरे स्टेज पर दुल्हन भागी फिरती है। वहां खड़े सारे रिश्तेदार जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। दुल्हन आगे-आगे, दूल्हा माला लिए पीछे-पीछे। काफी देर तक यही ड्रामा चलता है।

भारी भरकम दूल्हे की फूल गईं सांसें

भारी भरकम दूल्हे की फूल गईं सांसें

वीडियो में देखने के बाद आप इस बात का खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस दौड़ भाग में दुल्हन को तो बड़ा मजा आ रहा था लेकिन उस भारी भरकम दूल्हे का क्या हुआ होगा।

दूल्हे के दोस्त ने बचाई दूल्हे की इज्जत

दूल्हे के दोस्त ने बचाई दूल्हे की इज्जत

लहंगा उठाए दुल्हन पूरे स्टेज पर भागी जा रही थी। दूल्हा उसे पकड़ने में असफल दिखाई दे रहा था। दूल्हे की किरकिरी होता देख दूल्हे का दोस्त स्टेज पर आता है और इस कबड्डी के खेल को समाप्त करने और काम को जल्द खत्म करने को कहता है। तब जाकर दूल्हा दुल्हन के गले में माला डालने और दुल्हन को अपना बनाने में कामयाब हो पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+