सस्ता iPhone समझ शख्स ने तुरंत कर दिया ऑर्डर, घर पर पहुंचा जो सामान उसे देख रह गया दंग
बैंकॉक। कोरोना वायरस महामारी काल में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, हालांकि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद बाजार और अन्य पब्लिक प्लेस खुले हैं लेकिन फिर भी शॉपिंग के लिए लोग फिलहाल ऑनलाइन का विकल्प ही चुन रहे हैं। घर बैठे ऑनलाइन सामान मंगाना अब ट्रेंड सा बन गया है, लेकिन कभी-कभी सस्ते की लालच में लोगों को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ता है। ऐसा ही कुछ एप्पल स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले एक युवक के साथ हुआ जिसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर दूसरे लोगों के लिए सीख बन चुकी है।

सस्ता आईफोन समझ तुरंत किया ऑर्डर
दरअसल, थाईलैंड के रहने वाले एक लड़के ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आईफोन की फोटो के साथ एक विज्ञापन देखा। रिपोर्ट के मुताबिक लड़के ने जिसे एप्पल का स्मार्टफोन समझा था वह आईफोन नहीं बल्कि स्मार्टफोन की तरह दिखने वाला एक टेबल था। युवक ने देखा के मार्केट की तुलना में फोन काफी सस्ते दाम पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है। उसने बिना कोई देरी किए उस विज्ञापन पर जा कर सामान को खरीद लिया।

घर पहुंचा कॉफी टेबल
लड़के के होश उस समय उड़ गए जब उसके घर ऑर्डर किए गए सामन की डिलीवरी पहुंची। टेबल के साइज का पैकेट देख पहले तो युवक को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उसने रैपर खोला तो दंग रह गया। डिलीवुड में उसे कोई एप्पल का स्मार्टफोन नहीं बल्कि उसकी तरह ही डिजाइन किया हुआ एक टेबल मिला। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा की गई नहीं, बल्कि युवक की नासमझी का नतीजा था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो
युवक ने सामान का ऑर्डर देने से पहले उसके विवरण को ध्यान पढ़ने में चूक कर दी थी जिस वजह से उसके घर आईफोन की कॉपी वाला टेबल पहुंच गया। सोशल मीडिया पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए लड़के ने टेबल के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है। उसने बताया कि उसे यह अजीब लगा था कि फोन सस्ता है लेकिन उसकी शिपिंग लागत सामान्य से अधिक थी। हालांकि फिर भी उससे सामान को समझने में गलती हुई।
यह भी पढ़ें: iPhone 12 से भी महंगा है Prada का ये स्वेटर, अजीब डिजाइन देख लोगों को याद आई Swiss cheese












Click it and Unblock the Notifications