अचानक से जमीन के अंदर से निकलीं 'शैतान की उंगलियां', देखकर उड़े लोगों के होश

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: दुनिया में पहले भी बहुत सी अजीबोगरीब घटनाएं होती थीं, लेकिन कम्यूनिकेशन के अभाव में वो ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाती थीं। अब हालात बदल चुके हैं, कब क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं पता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें जमीन से कई हाथ निकलते दिख रहे हैं। लोग इसे तेजी से वायरल कर रहे, लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और ही निकली।

भूतिया फिल्मों जैसी उंगलियां

भूतिया फिल्मों जैसी उंगलियां

वायरल हो रही पोस्ट में बताया गया कि यूनाइटेड किंगडम में कुछ जगहों पर मरे हुए इंसानों की उंगलियां दिखाई दे रही हैं। ये बहुत ज्यादा डरावनी हैं। आमतौर पर ऐसा भूतिया फिल्मों में देखने को मिलता है। कुछ लोगों ने तो इसके पीछे कब्रिस्तान का एंगल जोड़कर इसे वायरल करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में इसकी पूरी सच्चाई सामने आ गई।

ये है सच्चाई

ये है सच्चाई

दरअसल ये भूतों के हाथ नहीं हैं, बल्कि ये एक तरह की फंगी (Terrifying fungi) है। ये ब्रिटेन के कई हिस्सों में जमीन से निकलती है। इस कोरल को Dead Man's Fingers कहा जाता है, क्योंकि जब भी आप इसे दूर से या फोटो में देखेंगे तो एकदम भूतों के हाथ की तरह लगेगी। नेशनल ट्रस्ट ने इसकी बहुत सी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें चारो ओर फंगी नजर आ रहे।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि अब ब्रिटेन वालों को बचकर रहना चाहिए, वहां पर बैंपायर का जन्म होना शुरू हो गया है। अभी सिर्फ हाथ निकले हैं, कुछ दिनों बाद पूरा शरीर निकलेगा। वहीं दूसरे यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो शुरू में इस फोटो को देखकर चौंक गए थे। पहले लगा कि कोई हैलोवीन प्रैंक कर रहा, लेकिन बाद में पता चला कि ये फंगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+