5 साल की बच्‍ची ने की अपने बेस्‍ट फ्रेंड से शादी, देखिए क्‍यूट मैरिज की तस्‍वीरें

नई दिल्ली। लंदन में एक 5 साल बच्ची की शादी उसके बेस्ट फ्रेंड के साथ कराई गई है। दुल्हन 5 साल की और दूल्हा 6 साल का है। इस शादी में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए। परी की तरह दुल्हन को तैयार किया गया। मैरिज हॉल को परीलोक की तरह तैयार किया गया। मेहमान भी परियों की तरह कपड़े बनकर आए थे।

 5 साल की दुल्हन 6 साल का दूल्हा

5 साल की दुल्हन 6 साल का दूल्हा

इलीधर पॅटर्सन की शादी उसके बेस्ट फ्रेंड हैरिसन गियर के साथ कराई गई। पॉटर्सन 5 साल की है, लेकिन उसके मां-बाप ने बड़े धूमधाम से उसकी शादी करवाई। उसकी शादी उसके बेस्ट फ्रेंड हैरिसन से करवाई गई। हैरिसन 6 साल का है और दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त है।

 कैंसर से पीड़ित है बच्ची

कैंसर से पीड़ित है बच्ची


इलीधर पॅटर्सन जन्म से ही एक एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वो जन्म से ही न्यूरोबस्टाटोमा कैंसर से पीड़ित है और जल्द ही इस दुनिया को छोड़कर जाने वाली है। पॉटसन के पास बहुत कम वक्त बचा है। उसकी दिली इच्छा थी कि उसकी परीकथाओं जैसी शादी हो। मौत के मुंह में समाती अपनी बेटी की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए पॉटर्सन के माता-पिता ने उसकी शादी करवाई।

 अंतिम ख्वाहिश पूरा करने के लिए करवाई शादी

अंतिम ख्वाहिश पूरा करने के लिए करवाई शादी

पॉटर्सन की शादी उसके बेस्ट फ्रेंड से करवाई गई। 200 के करीब लोग इस शादी में शामिल हुए। दुल्हन को परी की तरह सजाया गया। दूल्हे को सुपरहीरो के भेष में सजाया गया। हैरिसन के माता-पिता ने इस शादी को लेकर भी उत्सुकता दिखाई और बच्ची की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसकी शादी अपने बेटे से करवाई।

भावुक हुई मां

भावुक हुई मां

इलीधर पॅटर्सन की मां मरती हुई अपनी बेटी की इस आखिरी इच्छा को पूरा करने के दौरान काफी भावुक हो उठी थी। वो जानती हैं कि चंद दिनों के बाद उनकी जान से प्यारी बेटी उन्हें हमेसा-हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी। पॉटर्सन हमेशा अपनी मां से कहती थी कि जब वो बड़ी होगी तो परियों की तरह तैयार होकर शादी करेगी। मां गेल पीटरसन ने शादी समारोह के दौरान अपनी बेटी की जिंदगी के छोटे से सफर को परी कथा के रूप में रूपांतरित कर सबके सामने सुनाया। जब वो ये कहानी सुना रही थी उस वक्त वो काफी भावुक हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+