VIDEO: नदी में तैर रही थी 'लाश'! पुलिसवाले ने खींचा बाहर तो उड़ गए होश, सामने आई सच्चाई
Viral Video: हाल ही में तेलंगाना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक नदी में लाश तैरने की खबर उड़ी तो लोगों के होश उड़ गए। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने 'लाश' को बाहर निकालने की कोशिश की। मगर जब बाहर निकाला तो कुछ ऐसा हुआ कि देखने वालों के भी होश उड़ गए।
मामला है तेलंगाना के वारंगल जिले का, जहां तालाब में एक शव तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। बाहर निकालने पर शख्स तुरंत उठ खड़ा हुआ। ये देखने के बाद उसे बाहर निकालने की कोशिश में लगा पुलिसकर्मी भी हैरान रह गया।

पुलिस को पता लगा कि शख्स जिंदा था। मगर वो पानी में क्यों घुसा और क्यों वो ऐसे तैर रहा था, जब ये सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, शख्स भीषण गर्मी से काफी परेशान था और इसी वजह से वो नदी में तैर रहा था। नदी में उसे काफी ठंडक मिल रही थी, जिसकी वजह से वो वहां तैरने लगा।
खबरें हैं कि हीट को बीट करने के लिए शख्स जमीन छोड़कर तालाब में जा घुसा था। मगर जब लोगों ने उसे तालाब में तैरते देखा तो लगा कि लाश तैर रही है। इसके बाद जब पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शख्स को वहां से निकालने की कोशिश की गई। मगर फिर पता लगा कि शख्स जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications