ना पीरियड मिस हुआ, ना बेबी बंप निकला, कोमा में दिया बच्ची को जन्म
लंदन। इंग्लैंड के ग्रेट मैंचैस्टर में रहने वाली एक 17 साल की स्टूडेंट की प्रेग्नेंसी ने दुनिया को लोगों को हैरान कर दिया है। लड़की के ना तो पीरियड मिस हुए और ना ही उसके बेबी बंप निकला। लेकिन सिरदर्द चलते कोमा गई लड़की ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है। ओल्डहैम में रहने वाली एबोनी स्टीवेन्सन को पता ही नहीं था किस वह पिछले 9 महीने से गर्भवती है। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है। इसके पीछे की वजह यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन है।

4 दिन बाद पता चला कि वो मां बन गई है
कॉलेज स्टूडेंट 17 साल की एबोनी स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही है। 2 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर जब वह हॉस्पिटल पहुंचीं थी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई। जब 6 दिसंबर को कोमा से लौटीं तो पता चला कि उसे एक बेटी पैदा हुई है। एबोनी जब कोमा में चली गई तो डॉक्टरों को जांच में पता चला कि, वह गर्भवती है। जिसके बाद लड़की के घर वाले भी दंग रहे गए।

यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन के कारण हुआ ऐसा
एबोनी का ना तो बेबी बंप नजर आ रहा था और ना ही उसके पीरियड्स मिस हुए थे। जिसके चलते एबोनी यह पता ही नहीं चला कि वह मां बनने वाली है। असामान्य घटना यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन के कारण हुई थी। जिसमें कुछ महिलाओं में दो गर्भाशय और दो गर्भाशय ग्रीवा होती हैं। यह बीमारी 3000 में किसी एक महिला को होती है। एबोनी भी इसी से पीड़ित थी। जिसके चलते को महसूस नहीं हुआ कि वह गर्भवती थी, क्योंकि बच्चा उसके दूसरे गर्भ में पल रहा था जोकि मूल गर्भ के पीछे छिपा हुआ था।

इमरजेंसी सीजेरियन से एबोनी की डिलीवरी करायी गई
जबकि मुख्य गर्भाशय खाली होने के चलते सामान्य तरीके से काम कर रहा था। जिसके चलते उसे हर महीने पीरियड हो रहे थे। 2 दिसंबर को एबोनी ग्रेटर मैनचेस्टर के रॉयल ओल्डहम हॉस्पिटल पहुंची जहां उसे एनेस्थीसिया देकर फिर बेहोश कर दिया गया। डॉक्टरों ने टेस्ट किए तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उसकी मां को सूचना दी और डिलीवरी के लिए कहा। इमरजेंसी सीजेरियन से एबोनी की डिलीवरी करायी गई। कोमा से बाहर आई एबोनी इस घटना से हैरान थी।
(सभी फोटो Ebony Stevenson के फेसबुक पेज से)
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications