टीचर के पति की मौत पर स्टूडेंट ने लिखा इमोशनल लेटर, छू जाएगा आपके दिल को

नई दिल्ली। किसी अपने को अचानक खो देना जीवन का बेहद ही दर्द भरा अनुभव होता है। ऐसे ही दुख से अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली शिक्षिका मेलिसा मिलनर गुजर रही हैं। उनके पति की हाल ही में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके एक छात्र ने उन्हें एक दिल को छू जाने वाला पत्र लिखा है। मेलिसा ने इस लेटर को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने उस लेटर को बहुत ही स्पेशल बताया है।

लिखा इमोशनल लेटर

लिखा इमोशनल लेटर

पत्र में मेलिसा के छात्र ने इमोशनल में संदेश लिखा कि, डियर मिस मिलनर, मुझे आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है। भले ही आप मिस्टर मिल्नर को नहीं देख सकते हैं, फिर भी आपको पता होना चाहिए कि आपके दिल को जोड़ने वाली एक लाइन हमेशा रहेगी। उम्मीद है कि आपको जल्द ही बेहतर महसूस होगा। मेलिसा ने इस लेटर की फोटो साझा करते हुए लिखा कि, मेरे पति की अचानक मृत्यु के बाद मेरे स्टूडेंटस् ने मेरे दिल को सुकून दिया है।

वायरल हुआ लेटर

वायरल हुआ लेटर

स्टूडेंट द्वारा भेज गए इमोशनल लेटर में एक बहुत ही प्यारी ड्राइंग की गई है। जिसमें मेलिस धरती पर खड़ी दिख रही हैं और उनके पति आसमान में बादलों के बीच खड़े हैं। उनके दिल और उनके पति के दिल के बीच एक कनेक्शन को दिखाया गया है। मेलिसा द्वारा लेटर शेयर किए जाने के बाद वह वायरल हो गया है। अब तक इस लेटर को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया और 40 हजार से अधिक लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

लेटर पर 2 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर्स erica root ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह बेहद ही खास है। जब मैं 16 साल की थी तब मेरी माँ की मृत्यु हो गई थी। वह एक शिक्षका थीं। उसके सभी छात्रों ने मुझे नोट्स लिखे और मेरे लिए कार्ड बनाए। मैं 42 साल की हूं और मेरे वे सभी अभी तक रखे हुए हैं। मुझे आपके दुख का बहुत अफ़सोस है।आशा करते हैं कि ये खूबसूरत पल आपको सुकून देते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+