'गुलाबी शरारा' ट्रेंड पर टीचर ने बच्चों संग मटकाई कमर, VIDEO देख खूबसूरती पर फिदा हुए लोग
Teacher Dances With Kids: सोशल मीडिया कई डांस और वायरल होने की होड़ के चक्कर में एक अड्डा सा बनता जा रहा है। हर कोई एक से बढ़कर एक कारनामे कर दूसरे से आगे आने की रेस में लगा हुआ है। कोरियोग्राफरों और डांसर्स कई बार अपने टैलेंट को दिखाने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल टीचर बच्चों के साथ थिरकती दिख रही हैं।
टीचर ने ट्रेंडिंग रील पर किया डांस
इंस्टाग्राम पर यूजर @kajalasudanii द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 63 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही लाखों लोगों ने वीडियो को देखा भी है। क्लिप में दिख रही महिला टीचर की खूबसूरती के लोग कायल हो रहे हैं।

टीचर की खूबसूरती पर लोग फिदा
सोशल मीडिया पर टीचर और बच्चों के डांस का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में टीचर को देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हमारे वक्त में ऐसे टीचर्स क्यों नहीं हुआ करते थे। एक और यूजर ने कहा कि ऐसे टीचर्स हों तो रोज स्कूल जाने में कैसा हर्ज। एक ने कहा कि वाह क्या डांस किया है। एक और यूजर ने ट्रेंडिंग गाने पर डांस कर रही टीचर की खूब तारीफ की।
पहाड़ी गाना बना इंस्टा ट्रेंड
सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। इस ट्रेंड की बात की जाए तो 'गुलाबी शरारा' एक पहाड़ी गाना है, जो पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। इस गाने पर आम से लेकर खास लोग सभी रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं और ये लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बीते दिनों कोरियाई एक्टर्स ने भी इस ट्रेंडिंग गाने पर रील बनाकर शेयर किया था, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी।
यहां देखें वायरल वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications