'पतली कमरिया' पर थिरकी टीचर तो बच्चे बोले- हाय-हाय-हाय, लोगों ने कहा पढ़ाई करवाओ ना कि 'हाय'
इन दिनों एक टीचर का पतली कमरिया मोरी डांस जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कमर थिरका रही हैं और क्लास में खड़े छोटे-छोटे बच्चे हाय हाय कर रहे हैं।
इंटरनेट
पर कभी भी और कुछ भी वायरल हो जाता है। बीते दिनों पाकिस्तानी गर्ल आयशा के 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक ने इस गाने पर खूब रील्स भी बनाईं। अब इन दिनों एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पतली कमरिया मोरी पर अपनी कमर हिलाती नजर आ रही हैं। गाने पर टीचर अकेली नहीं नाच रही हैं, बल्कि साथ में हाय करने के लिए छोटे-छोटे बच्चे तैयार बैठे हैं। म्यूजिक बजता है और टीजर जैसे ही अपनी कमर हिलाती है, बच्चे हाय-हाय करते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
'ऐसी टीचर हमें क्यों नहीं मिली?'
वीडियो को @Gulzar_sahab ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- बचपन में ऐसी टीजर हमें क्यों नहीं मिली। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमाल के रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि हमें तो टीजर छड़ी से मारती थी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इस टीचर को तारीफ मिलनी चाहिए। बच्चों को इंटरवल में बोर नहीं होने दे रही हैं।
वायरल हुआ वीडियो
वहीं इस वीडियो के बारे में नेगेटिव कमेंट्स करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। एक यूजर ने कहा कि क्या टीजर बच्चों को ये पढ़ा रही हैं- पतली कमरिया मोरी। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि वो टीचर नहीं है बल्कि वो भी एक बच्ची ही है। वो सीनियर लड़की है, जो जूनियर्स के सामने डांस कर रही है।

कुछ लोगों को नहीं भाया वीडियो
एक यूजर ने कहा कि मैं अपनी भतीजी को ऐसी अडल्ट चीजों से दूर ही रखता हूं। ना उसे कोई ऐसे टीवी एड्स देखने देती हूं और ना ही उसके हाथ में फोन देती हूं। लेकिन जब वो स्कूल जाने लगेगी और ये सब हुआ तो कैसे बचाऊंगी उसे ये नहीं पता। वहीं एक और यूजर ने कहा कि और फिर जब वो इंस्टाग्राम चलाना सीखेगी, तो सारे संस्कार मिट्टी में मिला देगी।

कुछ लोगों ने की टीचर की जमकर तारीफ
बताते चलें कि वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। और कई लोगों ने इसपर कमेंट्स भी किए हैं। लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए, तो ये मिक्स्ड हैं। कई लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे टीचर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसके खिलाफ हैं और इसे बच्चों के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications