ये है दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ है कीमत, जानिए इस बिल्ली में क्या है खास
मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की सबसे अमीर जानवरों की लिस्ट में है। स्विफ्ट अपनी किटी के साथ कई विज्ञापन कर चुकी हैं।

अमीर लोगों और सेलेब्स के पास पालतू जानवरों पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होते हैं। लोगों का कहना है कि इन पेट्स की किस्मत दुनिया के अनगिनत लोगों से भी अच्छी है। ये ऐशो आराम में जीते हैं। चलिये ये तो रही ऐशो आराम की बात... लेकिन जरा सोचिये अगर किसी सेलेब के पालतू जानवर की कीमत और पॉपुलैरिटी कई लोगों से भी तगड़ी हो। हम बात कर रहे हैं पॉपुलर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की। जिनके पास जो पालतू जानवर है, वो दुनिया के कई लोगों से भी ज्यादा अमीर है। उसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

खूब फेमस है ये किटी
बताते चलें कि टेलर स्विफ्ट के पास जो बिल्ली है, उसकी कीमत 800 करोड़ रुपये यानी (97 मिलियन डॉलर) है। ये बिल्ली दुनिय की तीसरी सबसे महंगी पालतू जानवर है। सिंगर की किटी उन्हीं की तरह खूब फेमस है और कई कमर्शियल कर चुकी हैं।
क्या है बिल्ली का नाम?
रॉलिंग स्टोन की एक खबर के मुताबिक, स्विफ्ट की इस कीमती बिल्ली का नाम ओलिविया बेनसन है। ये किटी अपने हिस्से की लाइमलाइट बखूबी बटोरती है। हालांकि, किटी का इंस्टाग्राम अकाउंट तो नहीं है, लेकिन ये कई वीडियोज में नजर आ चुकी है।
2014 से सिंगर के पास है ऑलिविया
टेलर स्विफ्ट ने साल 2014 में ओलिविया को पाला था। तभी से किटी उनके पास है। ऑल अबाउट कैट के मुताबिक, ओलिविया के फैंस पूरे दुनियाभर में हैं। ओलिविया के अलावा टेलर स्विफ्ट के पास दो और बिल्लियां भी हैं, मेरेडिथ ग्रे और बेंजामिन बटन।
दुनिया की सफल महिलाओं में शामिल स्विफ्ट
स्विफ्ट की बात करें, तो वे दुनिया की सबसे सफल महिलाओं में शामिल हैं। वे हर साल करीब 150 मिलियन डॉलर की कमाई करती हैं। टेलर की ही तरह उनकी बिल्ली ओलिविया बेन्सन, एक स्कॉटिश फोल्ड फेलाइन दुनियाभर के सबसे अमीर पालतू जानवरों में से एक बन गई है।
तगड़ी है फैन फॉलोइंग
फोर्ब्स 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट की कुल संपत्ति 570 मिलियन डॉलर (4700 करोड़ रुपये) है। टेलर पॉपुलर पॉप सिंगर हैं। उनके साथ साथ उनकी पेट ऑलिविया भी खूब फेमस हैं। टेलर ने ओलिविया के साथ कई कमर्शियल में साथ काम किया है। दोनों की तगड़ी फैन फॉलोविंग है।












Click it and Unblock the Notifications