क्या लोगों को आपदाओं से बचाएंगे 'एलियन देवता'? तमिलनाडु का वो मंदिर, जहां लग रही लोगों की अंधाधुंध भीड़
Alien God: एलियन को देखने के कई तरह के दावों के बारे में आपने सुना ही होगा। कई बार दावे इतने हैरत भरे होते हैं कि उनपर यकीन करने पर आप मजबूर हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग कई बार एलियन्स के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते दिख जाते हैं। मगर हाल ही में शख्स ने कुछ ऐसा किया कि जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या एलियन से मिल पाना अब संभव हो पाएगा? क्या एलियन धरती पर आएंगे? अगर आएंगे तो क्या वे इंसानों से मिलेंगे? ऐसे कई तरह के सवाल हैं, जो इस शख्स के दावे के बाद लोगों को जहन में घूमने एकदम लाजमी हैं। शख्स का कारनामा ही कुछ ऐसा है।

पारंपरिक मंदिरों में लोकप्रिय देवताओं की मूर्तियों को रखने की परंपरा खत्म हो गई है। इस कड़ी में तमिलनाडु के सलेम में एक शख्स ने एक एलियन गॉड का मंदिर बनवाया है, जिसके बारे में उसका दावा है कि उसके पास भक्तों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की शक्ति है।
सलेम के मल्लामुपम्बट्टी के लोगनाथन ने लगभग तीन चौथाई एकड़ भूमि पर फैले विदेशी 'देवता' के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए कहा कि मैंने विदेशी लोगों से बात की है और मंदिर बनवाने की अनुमति ली है। एलियन 'देवता' के अलावा, शिव, पार्वती, मुरुगन, काली जैसे देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी जमीन से 11 फीट नीचे एक तहखाने में स्थापित किया गया है।
ईटीवी भारत से फोन पर बात करते हुए लोगनाथन ने कहा कि दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि के साथ, उनका मानना है कि एलियंस के पास उन्हें रोकने की शक्ति है। उनके विश्वास के अनुसार, एलियंस फिल्मों में दिखाए जाने वाले एलियंस जैसे नहीं हैं।
लोगनाथन ने ये भी दावा किया कि अगर आप अपने शरीर पर केले का पत्ता लपेट लेते हैं, तो आप एलियंस से निकलने वाले रेडिएशन से बच सकते हैं। लोगनाथन द्वारा एलियंस के लिए बनाए जा रहे मंदिर के निर्माण कार्य के चलते, यह अनोखा मंदिर शहर में चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग रोजाना मंदिर में दर्शन करने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications