दादी-पोते के डांस के फैन हुए रैपर बादशाह, वीडियो पोस्ट कर लिखा-तुम मेरी 'टॉप टकर' हो

नई दिल्ली। मशहूर रैपर बादशाह और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का म्यूजिक वीडियो 'टॉप टकर' इन दिनों धूम मचा रहा है। इस गाने की दीवाने ना सिर्फ यूथ ही नहीं बल्कि एक दादी भी हैं। इन दादी ने अपने पोते के साथ मिलकर बादशाह के इस गाने पर धामाकेदार डांस किया है। इस गाने पर दादी द्वारा अपने पोते के साथ लगाए गए ठुमकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दादी का एनर्जेटिक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

दादी का एनर्जेटिक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

इंस्टाग्राम पर बादशाह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोशल मीडिया यूजर अक्षय पार्थ सारथी ने अपनी दादी के साथ इस ट्रैक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु के रहने वाले अक्षय और उनकी दादी का एनर्जेटिक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग दादी के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडिया लगातार वायरल हो रहा है।

बादशाह ने डांसर दादी का वीडियो शेयर किया

बादशाह ने डांसर दादी का वीडियो शेयर किया

रैपर बादशाह ने डांसर दादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, दादी तुम मेरी 'टॉप टकर' हो। इसके साथ ही बादशाह ने इस पोस्ट में दिल की इमोजी भी पोस्ट की हैं। सुपर 30 की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और सिंगर पायल देव ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि दादी-पोते की जोड़ी का पहला डांस वीडियो नहीं है, जिसे लोग जमकर पसंद कर रहे हो।

वायरल हो रहा वीडियो

इस पहले भी दादी-पोते की जोड़ी के कई वीडियो इंटरनेट की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अक्षय अक्सर अपनी दादी के साथ अलग-अलग गानों और डायलॉग्स पर वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। जो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। पेशे से वकील अक्षय मॉडलिंग भी करते हैं। अक्षय का इंस्टा प्रोफाइल अपनी दादी के साथ बनाए वीडियो से भरा पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+