तमन्ना भाटिया के पॉपुलर हिट 'कावला' पर सुर से सुर मिलाता दिखा गधा, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tamma Bhatiya Kavala: बीते दिनों फिल्म जेलर से रिलीज हुआ गाना कावला जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। तमन्ना के डांस स्टेप्स का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। इस कड़ी में अब लगता है इंसानों के साथ गधा भी शामिल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।

वीडियो में तमन्ना भाटिया का गाना बज रहा है और जैसे ही बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है, गधे का ढैंचू-ढैंचू सुनाई पड़ता है। ऐसा लग रहा मानो गधा तमन्ना भाटिया के गाने से सुर से सुर मिलाने की कोशिश कर रहा है।

Tamanna Bhatia

इस क्लिप को @mixing_video_editing_sk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। गाने को ऑनलाइन लोगों के ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। बता दें कि वीडियो को इतनी शानदार तरीके से एडिट किया गया है कि ऐसा लग रहा मानो गधा कावला गाने को अपनी आवाज दे रहा है।

बताते चलें कि तमन्ना भाटिया का कांवला गाना 6 जुलाई को रिलीज हुआ था। इस गाने के रिलीज होते ही लोगों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। हर कोई इस शानदार गाने पर रील्स बना रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लोग कावला पर शानदार मूव्स के साथ रील्स शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में गधा भी रील्स बनाने की होड़ में शामिल हो गया। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+