धरती पर अगले महीने आने वाला है बड़ा संकट! एफिल टावर से बड़ा एस्टेरॉयड बढ़ रहा है पृथ्वी की ओर
नई दिल्ली, 08 नवंबर: अंतरिक्ष में घूम रहे कई एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) लगातार पृथ्वी के लिए खतरा बने हुए हैं। वैसे तो हर महीने कई एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते हैं, लेकिन कई बार कुछ का आकार इतना बड़ा होता है कि, वे धरती के वातावरण में आने के बाद भी नष्ट नहीं हो पाते हैं। एक ऐसा ही एस्टेरॉयड इन दिनों पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा की ओर से इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। नासा ने बताया कि एफिल टॉवर जितना बड़ा एक एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर आ रहा है।

एफिल टॉवर से 10 गुना ज्यादा बड़ा है एस्टेरॉयड
नासा की ओर जारी की गई जानकारी के मुताबिक, ये एस्टेरॉयड धरती से होकर गुजरेगा, जिसका आकार एफिल टॉवर से 10 गुना ज्यादा बड़ा है। इसे दूसरे शब्दों में कहें तो ये फुटबॉल के मैदान से तीन गुना बड़ा है। नासा ने इस एस्टेरॉयड का नाम 4660 नेरियस रखा है। इसे नासा की ओर से बेहद खतरनाक एस्टेरॉयड की श्रेणी में रखा गया है। नासा के एस्टेरॉयड मॉनिटर विभाग के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 11 दिसंबर को पृथ्वी के करीब आ जाएगा।

एस्टेरॉयड 330 मीटर लंबा है
जानकारी के मुताबिक धरती से 4660 नेरियस एस्टेरॉयड की दूरी 3.9 मिलियन किलोमीटर यानि धरती और चांद के बीच की दूरी का 10 गुना है। एस्टेरॉयड 330 मीटर लंबा है। स्पेस रेफरेंस के मुताबिक अंतरिक्ष में मौजूद 90 फीसदी एस्टेरॉयड इससे छोटे हैं। नेरियस 1982 में खोजे गए अपोलो ग्रुप का ही सदस्य एस्टेरॉयड है। ये भी सूरज के ऑर्बिट से होकर धरती के पास से गुजरेगा। इस पैटर्न पर कई एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजर चुके हैं।

4660 नेरियस 11 दिसंबर को धरती से होकर गुजरेगा
नासा ने अपनी रिसर्च में बताया कि, 4660 नेरियस 11 दिसंबर को धरती से होकर गुजरने के बाद कम से कम 10 साल तक यहां नहीं आएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये दोबारा 2 मार्च, 2031 को इधर से होकर गुजरेगा। इसके बाद फिर ये नवंबर 2050 को धरती के नज़दीक आएगा। वैज्ञानिकों की माने तो 14 फरवरी 2060 को पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक से एक एस्टेरॉयड गुजरेगा।

17 वर्षों के बाद 2004 यूई एस्टेरॉयड ने बदली दिशा
वहीं दूसरी ओऱ एक अन्य एस्टेरॉयड धरती के लिए मुसीबत बनने वाला है। करीब 17 वर्षों के बाद 2004 यूई नामक एस्टेरॉयड ने अपनी दिशा पृथ्वी की ओर मोड़ ली है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 1246 फीट व्यास का यह एस्टेरॉयड 13 नवंबर पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। यह पृथ्वी से मात्र 2.6 लाख किलोमीटर की दूरी पर होगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिक लगातार अपनी नजर रखे हुए थे। नासा लगातार पृथ्वी के निकट मौजूद स्टेरॉयड्स से जुड़े खतरे से बचने के लिए डार्ट मिशन लांच करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications