IPL फाइनल के दिन स्विगी ने डिलीवर किए 2423 कंडोम, ड्यूरेक्स इंडिया ने दिया फनी रिप्लाई
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स(GT) के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल हुआ। इसमें सीएसके ने 5वीं बार अपने नाम जीत का खिताब किया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स(GT) के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल खेला गया। खेल में 5वीं बार सीएसके ने जीटी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि, बारिश और गीली आउटफील्ड ने सीएसके के लिए चुनौतियां खड़ी की। लेकिन, सोमवार को फाइनल में सीएसके ने 5वीं बार फिर अपनी जीत हासिल की। इस बीच सोशल मीडिया में तरह-तरह के मीम्स और पोस्ट तैरने गले। इस बीच
इस मौके को फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने भी भुना लिया। फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर साझा किया कि इस IPL सीजन में बड़ी संख्या में कंडोम की डिलीवरी की गई है। ट्वीट में स्विगी ने लिखा कि अब तक @SwiggyInstamart के माध्यम से 2423 कंडोम डिलीवर किए जा चुके हैं, ऐसा लगता है कि आज रात 22 से अधिक खिलाड़ी खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, स्विगी ने मजाकिया अंदाज में कंडोम ब्रांड के ड्यूरेक्स इंडिया को भी टैग किया। स्विगी के ट्वीट करने तक मैच स्टेडियम में चल रहा था।
क्या कहा ड्यूरेक्स इंडिया ने ?
वहीं, स्विगी के ट्वीट का कंडोम ब्रांड के ड्यूरेक्स इंडिया ने भी जवाब दिया। मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर कहा कि हर दिन आप 2 गेंदों में 10 'डिलीवर' नहीं करते-मैदान पर और बाहर। इतना ही नहीं, अन्य यूजर्स ने भी अलग-अलग तरह के कमेंट किए। किसी ने कहा कि माही मार रहा है और उसके 2423 फैन्स भी, तो किसी ने कमेंट किया कि उनमें से कुछ नौ महीने बाद ट्रॉफी उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications