22 साल से कब्ज से था परेशान,पेट से निकला कुछ ऐसा की सब हो गए हैरान
युवक के पेट से 28 पाउंड का ये फीसीज निकाला गया, जिसकी लबांई करीब 30 इंच की थी।
नई दिल्ली। कई बार ऐसी दुर्लभ बीमारियां हमारे सामने आ जाती है जिससे बारे में जानकर हर कोई यहां तक की डॉक्टर भी दंग रह जाते हैं। चीन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 22 साल से कब्ज से परेशान शख्स के पेट से कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर न केवल डॉक्टर्स हैरान रह गए बल्कि जिसने भी उस चीज को देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

पेट से निकला 13 किलो का गांठ
चीन के शंघाई में टेंथ पीपुल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने 22 के युवक के पेट से 13 किलो का फीसीज निकला। ऑपरेशन के जरिए युवक के पेट से 28 पाउंड का ये फीसीज निकाला गया, जिसकी लबांई करीब 30 इंच की थी।

कब्ज से परेशान था युवक
युवक बचपन से ही कब्ज से परेशान था। वो सालों से पेट दर्द से परेशान था। कब्ज से निजात पाने के लिए उसे रोज दवाईयां खानी पड़ती थी। लेकिन उससे थोड़ी देर ही राहत मिलती थी। जब समस्या बहुत बढ़ गई तो उसने शंघाई के हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाया।

पेट में थी 13 किलो की गांठ
डॉक्टरों ने जांच की तो हैरान रह गए।उन्होंने फौरन युवक का ऑपरेशन किया, लेकिन सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने जो देखा उसे देखकर वो दंग रह गए। युवक के पेट से 30 इंच लंबा मल इसकी आंतों से बाहर निकाला, जिसका वजह 13 किलो था।

9 महीने की प्रेग्नेंट महिला की तरह था पेट
मेडिकल की भाषा में युवक हिर्स्चस्प्रुंग नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित था। जिसमें बाउल में सूजन आ जाती है क्योंकि पेट को कंट्रोल करने वाली नसें गायब हो जाती हैं। इस बीमारी की वजह से युवक का पेट 9 महीने गर्भवती महिलाओं जैसा फूल गया था। अगर वक्त रहते उसे नहीं हटाया जाता तो युवक की मौत हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications