Shocking Video: 2000 किलो से ज्यादा वजन की मछली मिली, दो क्रेन की मदद से उठी, वैज्ञानिक खुद हैरान

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: इन दिनों दुनिया भर के समुद्र से कुछ ना कुछ हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अब 2 हजार किलो की सनफिश मछली की खबर ने समुद्री जीव विज्ञानिकों को हैरानी में डाल दिया। सनफिश का वजन 4 हजार पाउंड से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसको फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मछली का वजन 2 हजार किलो

मछली का वजन 2 हजार किलो

दरअसल, इस मछली को देखने के बाद लोगों का अपनी आंखों पर से भरोसा ही उठ गया है। सनफिश जैसी मछली का वजन 2 हजार किलो किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा, लेकिन अब ये हकीकत बन गया है। सेविले यूनिवर्सिटी के एस्ट्रेचो मरीन बायोलॉजी स्टेशन के अनुसार 4 अक्टूबर को अफ्रीका के उत्तरी तट पर जाल से उलझी हुई सनफिश की खोज की गई थी।

Recommended Video

    Ceuta: 2000 किलो की Sunfish देखकर Scientists क्यों हुए इतने हैरान? | वनइंडिया हिंदी
    लंबाई 10.5 फीट और चौड़ाई 9.5 फीट

    लंबाई 10.5 फीट और चौड़ाई 9.5 फीट

    भूमध्यसागरीय तट पर इस इलाके के लिए रिकॉर्ड आकार की माना जाने वाली विशालकाय सनफिश क्रेन के साथ पानी से ऊपर खींचीं गई थी और इसकी स्टडी की गई। समुद्री जीवविज्ञानी एनरिक ओस्टेल ने न्यूज एजेंसी रायटर को बताया कि इसके विशालता के आधार पर इसका वजन लगभग 2 टन (4,409 पाउंड) होना चाहिए। उनके मुताबिक सनफिश के लिए अलग-अलग जहाजों पर दो क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। मछली की लंबाई 10.5 फीट और चौड़ाई 9.5 फीट बताया जा रही थी।

    मोला अलेक्जेंड्रिन या दक्षिणी सनफिश

    मोला अलेक्जेंड्रिन या दक्षिणी सनफिश

    वहीं डीएनए नमूने इकट्ठे किए गए थे, लेकिन मछली को मोला अलेक्जेंड्रिन या दक्षिणी सनफिश माना जा रहा है। इस भारी भरकम मछली गहरे भूरे रंग की त्वचा और इसके किनारों में गोल खांचे और एक बड़ा सा सिर था।बता दें की मोला अलेक्जेंड्रिन हो या फिर दक्षिणी सनफिश दोनों प्रजातियां विनम्र हैं और ज्यादातर समुद्री जेली का शिकार करती हैं।

    इसके बारे में पढ़ा था, लेकिन...

    इसके बारे में पढ़ा था, लेकिन...

    वहीं मछली को लेकर एनरिक ओस्टेल ने बताया कि "मैं स्तब्ध था, हमने इसके बारे में पढ़ा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि हम वास्तव में उस दिन इसको छू लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह भी तनावपूर्ण था। आप पानी के बीच में एक नाव पर हैं, एक क्रेन भारी वजन ले जा रही है, एक जीवित जानवर है। हम एक पल भी बर्बाद नहीं कर सके और हमें हादसों से बचना पड़ा। बता दें कि जहां ये मछली मिली है, वो कुएटा अफ्रीका के नौ स्पेनिश क्षेत्रों में से एक है। यह भूमध्यसागरीय और अटलांटिक की सीमा के साथ मोरक्को की सीमा में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+