'शादी क्या है' से लेकर 'भगवान कहां है तू' तक.... इन बच्चों की आंसरशीट पढ़ेंगे, तो छूट जाएगी हंसी
Student's Definition of marriage: शादी क्या है के फनी जवाब से लेकर भगवान को याद किए जाने तक... हाल ही में सोशल मीडिया पर बच्चों की आंसरशीट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो बेहद फनी हैं।

Student wrote marriage definition: सभी स्कूलों के एग्जाम खत्म हो चुके हैं। ज्यादातर परीक्षाओं के रिजल्ट भी घोषित किए जा चुके हैं। कई बार स्टूडेंट्स कॉपी या तो खाली छोड़कर चले आते हैं, या फिर बेसिरपैर की बातें उसमें लिख देते हैं। इन्हें पढ़ने के बाद कई दफा तो टीचर्स का ही दिमाग घूम जाता है। बच्चों का आंसर शीट पर ऊट पटांग चीजें लिखना कोई नई बात तो है नहीं। लेकिन कई बार ये ऐसी बातें लिख देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में एक बच्चे ने शादी का ऐसा मतलब लिखा, जिसे पढ़ने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। इसके अलावा एक और बच्चे की आंसरशीट वायरल हो रही है, जिसमें उसने बॉलीवुड गाने ही पूरे लिख डाले।
लोगों ने कह दी मेडल देने की बात
वायरल हो रही आंसरशीट में सवाल पूछा गया है कि शादी क्या है? इस सवाल का जबाव बच्चे ने जिस तरीके से दिया है, वो पढ़ने के बाद आपकी भी आंखें घूम जाएंगी। इस सवाल के जवाब के लिए टीचर ने बच्चे को 10 में से 0 नंबर दिए हैं। आंसर से भले ही टीचर संतुष्ट ना हुए हों लेकिन सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हो रहा है। बच्चे का जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने तो बच्चे को मेडल तक दिए जाने की बात कह डाली।
शादी तब होती है जब...
सवाल पूछा गया कि शादी क्या है? बच्चे ने जवाब में लिखा कि शादी तब होती है जब लड़की के मां-बाप उससे कहते हैं कि अब तुम बड़ी हो गई हो। हम तुम्हें और नहीं खिला सकते। अच्छा होगा कि तुम कोई लड़का ढूंढ लो जो तुम्हारा पेट भर सके। तब लड़की की मुलाकात ऐसे लड़के से होती है, जिसके माता-पिता उसपर चिल्लाते रहते हैं और बोलते हैं कि तुम अब बड़े हो चुके। दोनों खुद को परखते हैं और हैप्पी हो जाते हैं। फिर वे साथ रहना शुरू कर देते हैं। इसके बाद बच्चों के लिए नॉनसेंस करते हैं।
बच्चे ने कर डाली मैडम की तारीफ
ये तो सही शादी के सवाल के एक जवाब की बात। अब हम आपको एक और स्टूडेंट की आंसर शीट दिखाते हैं, जिसमें बच्चे ने टीचर की ही तारीफ कर डाली। बच्चे ने टीचर को ब्रीलिएंट कहा है। और बोला कि गलती उसकी है कि उसने पढ़ाई नहीं की। छात्र ने लिखा कि मैडम आप एक शानदार टीचर हैं... ये मेरी गलती है कि मैं मेहनत नहीं कर पा रहा। हे भगवान मुझे पढ़िया में प्रतिभा दें।
'भगवान है कहां रे तू?'
एक और छात्र ने अपनी आंसर शीट में पीके फिल्म का गाना भगवान है कहां रे तू का लिरिक्स ही लिख डाला। टीचर ने लिखा कि अच्छा सोचा लेकिन यहां ये काम नहीं किया। इसके बाद बच्चे ने पूरी की पूरी कॉपी ही खाली छोड़ दी। इस पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा है और इसपर रिएक्शन भी दिया है। ये फनी पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications