विदेशी यूनिवर्सिटी में डिग्री लेते हुए छात्र ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया
दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्राप्त करना आम तौर पर एक खुशी का अवसर होता है जिसमें आपके अपने आपको खूब चीयर करते हैं। इसी से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवा छात्र यूके में लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रहा है। तभी मंच से वो जय सिया राम चिल्लाने लगता है। ऐसे में नीचे बैठे लोग भी श्रीराम के नारे लगाने लगता हैं।
वीडियो कबका है, इस बारे में फिल्हाल कोई जानकारी नहीं है। मगर सोशल मीडिया पर ये बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।क्लिप को दो लाख से अधिक बार देखा गया और हजारों लाइक मिले। हालांकि कुछ लोगों ने यह तर्क देकर युवक की हरकतों की आलोचना की कि शैक्षणिक माहौल में धार्मिक कृत्यों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

एक एक्स यूजर ने लिखा, "मैं वास्तव में इसका प्रशंसक नहीं हूं। अगर कोई व्यक्ति "अल्लाह यू अख़बार" या "वाहेगुरु" या कुछ और चिल्लाता तो हम उसकी बुरी आलोचना करते। किसी धार्मिक आयोजन में गर्व से इसका जप करना ठीक है, लेकिन दीक्षांत समारोह में नहीं! मुझे सनातनी होने पर गर्व है लेकिन मैं यहां असहमत हूं!
एक अन्य शख्स ने लीसेस्टर विश्वविद्यालय को टैग करते हुए लिखा, "आप अपने छात्रों को ऊंचे स्वर में जय श्री राम का नारा लगाने की अनुमति कैसे दे सकते हैं, जो अल्लाहु अकबर या हलेलूजाह के बराबर है, एक धार्मिक चरम दिखावा है? यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और एक शैक्षणिक संस्थान में मूल्य को कम करता है।
बताते चलें कि पिछले साल जून मेंं भी एक विदेशी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का एक अलग वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक छात्र को मंच पर चलते हुए और चिल्लाते हुए दिखाया गया है, "मम्मी, मैं पास हो गया!", जिसका अनुवाद है, "मम्मी, मैं पास होने में कामयाब रहा!" दर्शकों में मौजूद लोग हंसते हैं और उस छात्र का उत्साहवर्धन करते हैं जो फिर अपना डिग्री प्रमाणपत्र स्वीकार करने के लिए आगे बढ़ता है।












Click it and Unblock the Notifications