Facebook पोस्ट में परिवार का दुख पढ़ अजनबी किडनी डोनेट करने को तैयार, फिर ऐसा रूका ट्रांसप्लांट

America Unknown Kidney Donor: जिस जमाने में लोग अपनों को मुसीबत में देखकर रास्ता बदल देते हैं, उस जगह कोई अंजान शख्स किसी को किडनी डोनेट करने के लिए तैयार हो जाएं तो इसे क्या कहेंगे? क्योंकि ऐसा अगर कोई करने को तैयार है तो फिर वो शख्स भगवान का ही स्वरूप है।

ऐसे इसलिए क्योंकि अमेरिका में एक अंजान शख्स किडनी दान करने के लिए तैयार हो गया, जो कि फेसबुक पोस्ट पढ़ने के बाद बीमार व्यक्ति की मदद करना चाहता था।

Donate Kidney

पूरा मामला अमेरिका के केंटुकी का है, जहां रहने वाले दो बच्चों के पिता चेज कूपर को पिछले साल स्टेज 4 रीनल सेल कैंसर का पता चला था। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ेगी। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अपने पति की जान बचाने के लिए चेज की वाइफ कैला कूपर ने फेसबुक पर किडनी डोनर की तलाश में एक पोस्ट शेयर की।

कैला कूपर की मार्मिक पोस्ट हना डर्बिन तक पहुंची, जो कूपर फैमिली के लिए बिल्कुल अजनबी थी। रिपोर्ट के अनुसार डर्बिन ने फैमिली से संपर्क करने से पहले ही यह देखने की प्रोसेस शुरू किया था कि क्या वो इसके लिए ठीक है। टेस्टिंग से पता चला कि वो मेल खाती है, जिसकी खुशखबरी डर्बिन ने कूपर्स को बताई। हालांकि यह प्रोसेस लंबा और कठिन था, लेकिन अंततः डर्बिन चेस कूपर को अपनी किडनी दान करने में सक्षम हो गई।

चेज की पत्नी कैला कूपर ने न्यूज टीवी WKYT को बताया, "इसे शुरू करने से पहले हमें बताया गया था कि आम तौर पर लोग अंग प्राप्त करने से पहले दो से पांच साल तक इंतजार करते हैं। उनके मामले में हमारे पास उतना समय नहीं था।"

कैला ने आगे कहा कि हमने एक पोस्ट डाली और इसे कई बार शेयर किया गया। न्यूज पोर्टल के मुताबिक ओरिजिनल ट्रांसप्लांट की तारीख 6 दिसंबर तय होने के साथ परिवार को केवल कुछ दिन पहले पता चला कि डर्बिन और चेस कूपर अब "चेस के सिस्टम में नए विकसित एंटीबॉडी के कारण" मेल नहीं थे।

फिर ऐसा रूका ट्रांसप्लांट

जिसके बारे में कैला कूपर ने फेसबुक पर एक अपडेट में साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा-"जब हमें बताया गया कि हना और चेज अब संगत नहीं हैं, तो हम सभी वास्तव में तबाह हो गए थे। ऐसी जीवन-परिवर्तनकारी प्रक्रिया से बस कुछ ही दिन दूर होने के कारण, बस हमारे नीचे से गलीचा बाहर निकल गया - कोई शब्द नहीं हैं।"

हालांकि दुख और भ्रम के उन पलों के बीच हना ने दिलासा देते हुए कहा कि मैं मदद करने के लिए जो कुछ भी कर सकती हूं वह करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+