समुद्र किनारे फिर मिली दैत्याकार मछली, दूसरी दुनिया का समझ दूर भागे लोग

ब्रिटेन में एक शख्स को रहस्यमयी जीव मिला था, जो बाद में सनफिश निकली।

ब्रिटेन के समुद्र तट पर लोग रोजाना की तरह टहल रहे थे, तभी उनको वहां पर एक अजीबोगरीब जीव दिखा। जिसको देखकर सभी हैरान रह गए। उसको देखने पर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई बौना सील वहां पर आ गया है, लेकिन किसी को उसके बारे में कुछ नहीं पता था। (पहली फोटो को छोड़कर बाकी तस्वीरें सांकेतिक)

इलाके में पहली बार दिखी

इलाके में पहली बार दिखी

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक नए साल के दिन नॉरफॉक में ग्रेट यारमाउथ बीच पर टहलते हुए कैथरीन हॉक्स ने एक दैत्याकार मछली को देखा। ये मछली उस इलाके में पहले कभी नहीं देखी गई थी। ऐसे में वहां मौजूद किसी को भी उसके बारे में पता नहीं था। अब ये सवाल उठ रहा था कि वो वहां पर कैसे पहुंची?

फोटो सोशल मीडिया पर डाली

फोटो सोशल मीडिया पर डाली

हॉक्स को लग रहा था कि वो कोई बौनी सील मछली है, जिसका विकास नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने तुरंत उसकी तस्वीर खींच ली। इसके बाद उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने लिखा कि ये बहुत ही अजीब जीव है। दुख की बात ये है कि ये मर गया था। इसको देखना रोमांचक था, क्योंकि ये उस इलाके में पहले कभी नहीं दिखी।

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

बाद में पता चला कि वो एक बेबी सनफिश है, जो गर्म उष्णकटिबंधीय पानी में पाई जाती है और भूमध्य रेखा के आसपास के महासागरों की मूल निवासी है। अब सवाल ये था कि वो ब्रिटेन के तट तक कैसे पहुंची? इस पर एक एक्सपर्ट ने बताया कि हो सकता है कि खाने की कमी की वजह से ये इस ओर आई हो। उत्तरी सागर में पानी का तापमान काफी ज्यादा ठंड होता है, ऐसे में इसकी मौत हो गई। उन्होंने इसे अद्भुत प्रजाति बताई। इससे डरने की कोई बात नहीं है, ये आमतौर पर जेलिफिश को खाती हैं।

ऑस्ट्रेलिया में मिली थी एक अजीब मछली

ऑस्ट्रेलिया में मिली थी एक अजीब मछली

अभी कुछ वक्त पहले ऑस्ट्रेलिया के एक मछुआरे ने बेजान शार्क की चौंकाने वाली खोज की, जिसे उसने बुरे सपने की तरह बताया था। ऑस्ट्रेलिया में पकड़ी गई गहरे समुद्र में रहने वाली शार्क का सफेद मुंह बाहर निकला हुआ था। उसकी उभरी हुई आंखें और नुकीली नाक थी। मछली का चेहरा काफी खौफनाक था।

Recommended Video

    छतरपुर में मिली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली खतरनाक मछली

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+