'7 मिनट के लिए मैं...', भारतीय मूल के शख्स ने किया मरकर जिंदा होने का दावा, बताई उस वक्त की कहानी
मृत्यु के बाद क्या होता है? इस सवाल का जवाब किसी को नहीं पता। कई बार कुछ लोग मरकर जिंदा होने का दावा करते हैं, लेकिन उसकी भी हकीकत पर संशय है। अब ब्रिटेन में भारतीय मूल के स्टेज एक्टर ने इससे जुड़ी घटना के अनुभव के बारे में दुनिया को बताया है।
स्टेज एक्टर का नाम शिव ग्रेवाल है। उनका दावा है कि वो कुछ साल पहले 7 मिनट के लिए मर गए थे। इसके बाद जिंदा हो गए। अब उन्होंने दुनिया के सामने आफ्टर लाइफ एक्सपीरियंस या NDE (नियर डेथ एक्सपीरियंस) को शेयर किया है। हालांकि बहुत से लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं।

ग्रेवाल के मुताबिक अभी उनकी उम्र 60 साल है। 2013 के फरवरी में वो दक्षिण पूर्व लंदन में अपनी पत्नी एलिसन के घर लंच कर रहे थे। तभी उनको बेचैनी होने लगी। उन्होंने तुरंत घरवालों से एंबुलेंस को फोन करने को कहा। उनकी हालत खराब होती जा रही थी।
उनका दावा है कि 7 मिनट के लिए वो मर गए थे, लेकिन फिर से जिंदा हो गए। ग्रेवाल ने उस 7 मिनट की कहानी अब दुनिया को बताई है। उन्होंने कहा कि किसी तरह मुझे पता चल गया था कि मैं मर चुका हूं। मैंने महसूस किया कि चीजें मेरे शरीर से बिल्कुल अलग हैं। ऐसा लग रहा था कि मैं शून्य में हूं लेकिन भावनाओं और संवेदनाओं को महसूस कर सकता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लग रहा था कि मेरे पास कोई शरीर नहीं था। ऐसा लग रहा था कि मैं पानी पर तैर रहा हूं। उस वक्त मैं भारहीन महसूस कर रहा था। कुछ देर बाद मुझे लगा कि मैं चंद्रमा पर यात्रा कर रहा। फिर ऐसा लगा कि मैं उल्कापिंड और पूरा ब्रह्मांड देख रहा।
ग्रेवाल के मुताबिक उनको ऐसा लग रहा था कि उनके नए जीवन के लिए उनके सामने विकल्प रख जा रहे, लेकिन वो उसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने साफ बोल दिया कि उनको अपने घर जाना है। अपनी वाइफ के पास रहना है। ये सब कुछ 7 मिनट में हुआ था।
उन्होंने आगे बताया कि मेरी धड़कन रुकी हुई थी। तभी एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम पहुंची। उन्होंने तुरंत उनके इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया, जिससे धड़कन लौट आई। फिर उनकी सर्जरी हुई। आखिर में उन्होंने कहा कि मुझे अब अपनी जीवन कीमती लगने लगा। मैं मौत से अब नहीं डरता।












Click it and Unblock the Notifications