'अब क्या छठवें बच्चे की तैयारी है?' पति के साथ ट्रिप पर गई सिंगर से फैंस ने पूछा, तो बोलीं- बिल्कुल नहीं...

Stacey Solomon children: हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर और पांच बच्चों की मां स्टेसी सोलोमन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, स्टेसी सोलोमन अपने पति जो स्वैश के साथ एक रोमांटिक विदेश ट्रिप पर गईं हैं और वहां से उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी इस ट्रिप की बातें शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनके कुछ फैंस उन्हें मैसेज करके पूछ रहे हैं कि क्या अब छठवें बच्चे की तैयारी है?

stacey solomon

स्टेसी सोलोमन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया, 'मुझे आप सभी से शेयर करना है कि मैं और मेरे पति स्वैश ने बहुत अच्छा टाइम साथ-साथ बिताया। कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं अपने काम में लगी रहती हूं, मेरे पति अपने काम में लगे रहते हैं, फिर बच्चे भी हैं...तो ये सब थोड़ा टेंशन भरा हो जाता है। तो बस, इन 36 घंटों के साथ ने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं अपने पति को बहुत प्यार करूं। ऐसा नहीं है कि मैंने पहले उन्हें ऐसे प्यार नहीं किया, लेकिन इस बार और अच्छा लगा।'

अपनी स्टोरी में स्टेसी ने आगे कहा, 'और हां...मेरे उन फैंस के लिए जो मैसेज करके पूछ रहे हैं कि क्या अब छठवें बच्चे की तैयारी है, तो बता रही हूं कि नहीं...नहीं...नहीं...। आप लोग चिंता मत करो, हम हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं कि ऐसा ना हो। हम दोनों एक मिनी ब्रेक पर हैं और एक दूसरे को बहुत प्यार कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि स्टेसी सोलोमन इससे पहले भी इसी तरह अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ की फनी बातें शेयर कर चुकी हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी एक इंस्टा स्टोरी में बताया कि वो अपने पति के साथ घूमने के लिए बाहर निकली थीं, लेकिन जल्दबाजी में वो एक ऐसी ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहन आई, जिसमें उनके अंदर के सभी कपड़े नजर आ रहे थे।

इसके बाद जब सुपर स्टोर में एक महिला ने उन्हें इस बारे में बताया, तो वो शर्म से पानी-पानी हो गईं। स्टेसी ने उस लेगिंग के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टा स्टोरी में शेयर कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+