iPhone 8 सबसे पहले पाने के लिए 11 दिनों तक एप्पल स्टोर के सामने डाला डेरा,लेकिन...
आईफोन 8 को दुनिया सबसे पहले अपने हाथों में लेने के लिए माजेन ने 11 दिनों तक एप्पल स्टोर के बाहर ही डेरा डाल दिया।
नई दिल्ली। स्मार्टफोन के प्रति युवाओं की दीवानगी कोई नई बात नहीं है। लोग फोन को अपने स्टेटस सिंबल मानते हैं। अगर फोन एप्पल आईफोन को तो लोगों का सीना और चौड़ा हो जाता है। भारी कीमत चुकाकर लोग आईफोन खरीदते है। हाल ही में एप्पल ने आईफोन 8 लॉन्च किया है। इसकी प्री-बुकिंग के बाद इसकी बिक्री शुरू की गई। ऑस्ट्रेलिया में इसकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू हो गई। इसे पाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी, लेकिन इसे सबसे पहले अपने हाथों में पाने के लिए 20 साल के माज़ेन कौरोची ने जो किया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

आईफोन 8 की दीवानगी
आईफोन 8 को दुनिया सबसे पहले अपने हाथों में लेने के लिए माजेन ने 11 दिनों तक एप्पल स्टोर के बाहर ही डेरा डाल दिया। वो 11 दिनों तक लगातार एप्पल स्टोर के बाहर ही टिका रहा। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी तो उस वक्त हुई जब 11 दिनों तक स्टोर के बाहर रहकर और 4000 डॉलर की कीमत चुकाकर आईफोन 8 खरीदने वाले माजेन ने ये कहा कि उसे इस फोन में कोई रुचि ही नहीं है।

आईफोन के लिए 11 दिनों तक डाला डेरा
20 साल के इंजीनियरिंग के छात्र माजेन ने डेली मेल से बात करते हुए कहा कि उसे आईफोन 8 में कोई रुचि नहीं है। वो तो बस इस फोन को सबसे पहले पाना चाहता था इसलिए 11 दिनों तक एप्पल स्टोर के बाहर टिका रहा। माजेन ने क हा कि वो एस फोन को अपनी मां को गिफ्ट करेगा।

आईफोन 8 का रिव्यू
माजेन ने कहा कि वो अपने आईफोन 7 से ही खुश है और उसे ही इस्तेमाल करना चाहता है। माजेन के मुताबिक वो इस फोन को सबसे पहले हासिल कर इसका रिव्यू अपने यूट्यूब फॉलोअर्स के लिए करना चाहता है। अपने इस अनुभव के बारे में माजेन ने बताया कि 11 दिनों तक एप्पल स्टेर के बाद कैंप लगाकर रहने के बाद उसे लगा कि उसने थोड़ी जल्दी कर ली, लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद वो वहां से हटना नहीं चाहता था। आपको बता दें कि एप्पल के हाल ही में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च किए है। भारत में इसके लिए शनिवार से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। भारत में इसकी सेल 29 सितंबर से शुरू होगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications