कुदरत का करिश्मा: कछुए जैसी त्वचा के साथ पैदा हुआ 'स्पेशल बच्चा', देखकर हैरान रह गए डॉक्टर

अमेरिका में कुछ साल पहले एक अजीब से बच्चे का जन्म हुआ। जिसकी स्किन कछुए के शेल जैसी थी।

turtle skin

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक कपल के घर में खुशियां आने वाली थीं। वो अपने पहले बच्चे की स्वागत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन डिलीवरी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। उस दिन एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ, जो अपने आप में अनोखा था।

ये मामला 2021 का है, जहां 19 अगस्त को कैटिलिन मैक्कलम नाम की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी त्वचा कछुए के जैसी थी। डॉक्टरों ने पहले कभी ऐसा मामला नहीं देखा था। साथ ही उन्हें ये भी नहीं पता था कि अजीब सी त्वचा के पीछे क्या वजह थी।

उस बच्चे का नाम जेम्स मैक्कलम रखा गया, लेकिन उसके मां-बाप उसे 'लिटिल निंजा टर्टल' कहते हैं, क्योंकि उसके शरीर पर कछुए जैसी शेल है। वैसे तो ऐसी स्थिति देखकर कोई भी मां-बाप परेशान हो जाता, लेकिन कैटिलिन और उनके पति टिम ने हार नहीं मानी।

टिम के मुताबिक जन्म के बाद उन्होंने देखा कि उनके बेटे की पीठ खुरच रही थी और वहां पर एक गांठ भी विकसित होने लगी। उन्हें वो बर्थ मार्क की तरह लग रहा था। जब निशान बड़ा हुआ, तो वो तिल जैसा लगने लगा। ऐसे में वो उसका टेस्ट करवाने ले गए और महीनों तक रिपोर्ट का इंतजार किया।

turtle skin

कैटलिन के मुताबिक डॉक्टरों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या था। वो उसके शरीर के 75 प्रतिशत हिस्से को कवर कर रहा था। उसका वजन इतना ज्यादा था कि बच्चा ठीक से सो तक नहीं पाता था। कपल ने फरवरी 2022 में अपने बेटे की पहली सर्जरी करवाई, ताकी उस शेल को हटाया जा सके।

एमआरआई से पता चला कि उस शेल का आंतरिक विकास नहीं हुआ। पहली सर्जरी के बाद बच्चे को आराम तो मिला, लेकिन अभी एक और सर्जरी होनी बाकी है। इसके अलावा उसके शरीर पर खुजली जैसे दुष्प्रभाव भी देखने को मिले। साथ ही अभी पसीने की ग्रंथियां एक्टिव नहीं हैं।

टिम और कैटलिन अभी भी अपने बच्चे का खास ध्यान रखते हैं। अब वो बड़ा हो रहा और उसके साथ ही दूसरी सर्जरी की तैयारी की जा रही। उन्हें उम्मीद है कि वो एक दिन अपने बच्चे को इस बीमारी से छुटकारा दिला देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+