153 किलो वजन वाले शख्स की रफ्तार, 34 मिनट में चलता है 500 कदम, घटाया 62 Kg भार, जानिए कैसे?
एक 153 किलोग्राम वजन के शख्स मोटापा से लड़ने में सफलता हासिल की है। महज 7 महीने में उसने अपना बॉडी वेट 62 किलोग्राम तक घटा लिया।
Wait Loss Story: मोटापा यूरोपीय देशों की बड़ी की समस्या थी। लेकिन अब धीरे- धीरे ये दुनिया का लगभग सभी देशों में अपने पैस पसार चुकी है। मोटापा (Obesity) कई बीमारियों का कारण भी माना जाता है। हाल ही में यूरोपियन कंट्रीज को लेकर हुए एक शोध में ये सामने आया कि कोरोना के बाद अगली महामारी कैंसर रोग की हो सकती है, जिसके लिए मोटापा सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में कई जागरूक लोग खुद को फिट रखने के हर वो जतन करते हैं, जिससे वे मोटापा की समस्या दूर कर सकें। एक 153 किलोग्राम वजन के शख्स ने कुछ ऐसा ही किया और 7 महीने में ही उसने अपना बॉडी वेट 62 किलोग्राम तक घटा लिया।

7 महीने बाद घर लौटा शख्स
ब्रायन ओ' (Brian O') स्पेन के निवासी हैं। उन्होंने सात महीने पहले घर छोड़ा था। इस दौरान वे घर से बाहर रहे और जामकर डाइटिंग की। एक लंबी दूरी पैदल चलकर तय की। जब वे आयरलैंड के कॉर्क में अपने घर वापस लौटे तो उन्हें देख उनके घर वाले बेहद हैरान थे। दरअसल, ब्रायान ओ' के चेहरे के लुक से लेकर पूरे शरीर का लुक काफी बदल चुका था।

91 Kg हुआ शख्स का भार
घर से निकलते वक्त ब्रायन ओ' का वजन 153 किलोग्राम था। लेकिन जब वे वापस लौटे उनका बॉडी वेट 91 किलो था। यानी के सफर के दौरान वेट घटाने का उनका उद्देश्य सफल हुआ। सात महीने की यात्रा के दौरान वे कई किलोमीटर पैदल चले। यात्रा के दौरान किसी भी दिन उन्होंने पैदल चलना बंद नहीं किया। हालांकि लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने तय किया था वे अपना वजन लगभग आधा कम कर सकेंगे। इसमें उन्होंने काफी हद तक सफलता हासिल कर ली। प

बनाई थी ऐसी योजना
ब्रायन ओ' (Bryan O'Keeffe) ने अपनी सात महीने की पदयात्रा के लिए प्लान तैयार किया था। जिसका उन्होंने अपनी पूरी यात्रा के दौरान पालन किया। ब्रायन पहले दो हफ्तों में रोजाना 90 मिनट चलते थे। सप्ताह के 6 दिन वो अपने बॉडी वेट को चेक करते थे। इसके अलावा उन्होंने सप्ताह में तीन बार तैरना और तीन बार दौड़ना शुरू किया। इससे पहले वे प्रतिदिन 2200 किलो कैलोरी का आहार ले रहे थे। लेकिन पिछले महीने ब्रायन ने इसे घटाकर 1,750 प्रति दिन कर दिया।

वेट लॉस कई प्रयास हुए थे फेल
ब्रायन ने वजन कम करने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने परिवार से अलग रहने के प्लान किया। अब 62 किलोग्राम वजन कम करने के बाद Bryan O'Keeffe काफी कंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं। वे पैदल भी काफी तेजी से चल पाते हैं ब्रायन 34 मिनट में 5K कदम चल सकते हैं।

यूरोपीय देशों में मोटापा गंभीर समस्या
मोटापा को कई बीमारियों का कारण भी माना जाता है। हाल ही में यूरोपियन कंट्रीज को लेकर हुए एक शोध में ये सामने आया कि कोरोना के बाद अगली महामारी कैंसर रोग की हो सकती है, जिसके लिए मोटापा सबसे बड़ा कारण है।












Click it and Unblock the Notifications