सोनम गुप्ता की बेवफाई से मुश्किल में असली सोनम, कहा-पति और बच्चों के साथ खुश हूं, मुझे बदनाम न करो

सोनम गुप्ता की बेवफाई से मुश्किल में सोनम का परिवार,कहा-पति और बच्चों के साथ खुश हूं।

नई दिल्ली। सोनम गुप्ता की बेवफाई ने असली सोनम गुप्ता को परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता बेवफा है वाले नोट वायरल होने के बाद सोनम नाम की लड़कियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। लोग उन्हें शक की निगाहों से देख रहे हैं।

 After Sonam Gupta Bewafa hai

कुछ महीनों पहले वायरल हुए इस मैसेज ने नोटबंदी के बाद तूल पकड़ लिया है। पिछले 4-5 दिनों से तेजी से सोनम गुप्ता का ये मैसेज वायरल हो रहा है को वहीं सोनम की ओर से जवाब भी दिए जा रहे हैं। इसी बीच एक परेशान सोनम गुप्ता ने 10 रुपए के नोट पर अपना संदेश लिखकर अपील की है कि वो अपने पति और बच्चों के साथ बेहद खुश है। उसने कहा कि इस संदेश से मेरी मुश्किलें न बढ़ाओ।

2000 रुपए के नोट में छुपा है सीक्रेट फीचर, जिसे कॉपी कर पाना नामुमकिन, देखें VIDEO

हलांकि ये कोई पहला संदेश नहीं है। इससे पहले लेखन का कार्य करने वाली 25 वर्षीय सोनम गुप्ता उस वक्त हैरान रह गईं, जब मंगलवार को अचानक उनके अंकल ने उन्हें बुलाकर पूछा कि क्या उसका कोई पुराना ब्वॉयफ्रेंड है, जिसने नोट पर लिखा है 'सोनम गुप्ता बेवफा है। आपको बता दें कि इस सोनम गुप्ता की अभी हाल ही में शादी हुई है। लेकिन अंकल द्वारा ये सवाल पूछे जाने पर हो सन्न रह गई। सोनम की बेवफाई की आफत की दूसरी शिकार बनीं 23 साल की बीकॉम स्टूडेंट सोनम गुप्ता। सोनम ने बताया कि इस नोट के वायरल होने के बाद शुरुआत में उन्हें बड़ी मजाकिया प्रतिक्रियाएं मिलीं लेकिन बाद में वे इनसे परेशान होने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+