कार में पत्नी के साथ'कोई और'..., पति ने खोया आपा, बेसबॉल बैट से की मारपीट, फिर क्या हुआ?
हरियाणा के पंचकुला जिले में एक पार्क में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स एक महिला के साथ बेस बॉल बैट से मारपीट कर रह है। मामले में जिस महिला के साथ के साथ मारपीट की जा रही है, वो कोई और नहीं बल्कि शख्स की पत्नी है। इस घटना के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वायरल वीडियो हरियाणा के पंचकुला के एक पार्क का है। मामले में पुलिस ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के पंचुका में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को खुले में बेसबॉल के बल्ले से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वायरल वीडियो में जो तस्वीर आई है उसमें बेसबॉल बैट से शख्स ने पहले एक कार शीशा तोड़ा और उसमें बाहर निकली महिला के साथ मारपीट की। वीडियो में शख्स को अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। दरअसल, शख्स ने जब अपनी पत्नी को किसी दूसरे आदमी के साथ गाड़ी में बैठा देखा तो उसने कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वह महिला को बेसबॉल के बल्ले से पीटता है, जबकि महिला उसे रुकने के लिए उसे रुकने के लिए कहती है।
वीडियो में शख्स को अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि इस पूरे हंगामे के दौरान महिला के साथ कार में बैठा शख्स बीच बचाव में नहीं आया,वो सिर्फ महिला को साथ मारपीट होते देखता रहा। इस दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज पर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों को बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications