'मैं मर रहा था...' स्कींग करते हुए ट्री वेल में जा फंसा शख्स, स्नोबोर्डर ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कीइंग कर रहा एक शख्स ट्री वेल के पास पहुंचता है। इतने में उसे दिखता है कि वहां गड्ढे में एक शख्स फंसा हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद वो उसे निकालने में कामयाब हो जाता है।

Snowboarder rescue skier: स्कीइंग करने का बहुत लोगों को शौक होता है। लेकिन लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि अगर इसे सावधानी के साथ ना किया जाए, तो ये खतरनाक भी हो सकता है। वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे अमेरिका में माउंट बेकर पर ट्री वेल के पास स्नोबोर्डर दब गया था, जिसे बड़ी मुश्किलों से बचाया गया। वीडियो बेहद डरा देने वाला है, जो खूब वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)
क्या होता है ट्री वेल?
ट्री वेल यानी वो जगह जो पेड़ के आसपास बनी होती है और अन्य जगहों की तुलना में काफी गहरी होती है। आसपास के एरिया की तुलना में यहां बर्फ भी काफी जमी हुई होती है। ऐसे में कई बार स्नोबोर्डर्स के लिए ये जगहें खतरा पैदा कर सकती हैं।
किसी की मौजूदगी का हुआ अहसास
वायरल हो रहे वीडियो में स्कीयर फ्रांसिस जुबेर को बर्फ की मोटी चादर के बीच स्नोबोर्डिंग करते देखा जा सकता है। वो पेड़ों के बीच से गुजरता है और ट्री वेल में घुसता चला जाता है। इस बीच उनकी नजर एक स्नोबोर्ड पर पड़ती है और उसे वहां पर किसी की मौजूदगी का अहसास होता है। काफी बर्फ हटाने के बाद वहां एक आदमी दिखता है, जिससे वो पूछता है कि तुम ठीक हो? इसके बाद वो और तेजी से बर्फ हटाना शुरू कर देता है।
पहले हटाई सारी बर्फ और...
काफी सारी बर्फ हटाने के बाद एक आदमी का हाथ वहां नजर आता है। फिर जुबेर पूछता है कि क्या वो ठीक है? क्या वो सांस ले पा रहा है? इसके बाद वो बर्फ में फंसे उस आदमी को कहता है कि वो वहां फावड़ा लेकर आएगा और उसे बचा लेगा। इसके बाद वो अपना फावड़ा लेकर आता है और उस आदमी के ऊपर से बर्फ की मोटी पर्त को हटाता है।
'मैं समझ गया कोई फंसा है...'
यूट्यूबर पर जुबेर लिखते हैं कि माउंट बेकर साइड कंट्री में ट्री वेल रेस्क्यू। मैं एक साथी के साथ स्कीइंग कर रहा था। जब मैं एक स्नोबोर्डर के पास से गुजरा तो ट्री वेल के पास जा गिरा। मेरी नजर किसी और के बोर्ड पर पड़ी। लेकिन ये समझने के लिए काफी था कि वहां कोई फंसा हुआ है। इसके बाद उन्होंने उस शख्स को निकालने की कोशिश की और आखिरकार वो उसे बचाने में कामयाब हो गए।
शख्स ने सुनाई आपबीती
बर्फ के नीचे दबे शख्स इयान स्टीगर ने कोमो न्यूज टेलीविजन चैनल को अपना अनुभव बताया। स्टीगर एरिया में काफी सारे स्नोबोर्डिंग करते हैं और वहां पर बहुत सारे पेड़ हैं। शख्स जब वहां ट्री वेल के पास पहुंचा तो फंस गया। उसके सारे दोस्त काफी आगे निकल गए। वो बताते हैं कि मैं बहुत ब़ड़े गड्ढे में गिर गया था। बाहर निकलने की कोशिश में मैं और नीचे धंसता गया। मैं उसी एरिया में मरने वाला था, जहां न जाने कितनी बार मैंने स्कीइंग की है।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications