मिलिए ऐसे अद्भुत सांप से जिसका पूरा शरीर हंसता है

अक्सर लोगों की सांप को देखकर हवा निकल जाती है। बच्चे, बूढ़े जवान सभी सांप से डरते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे सांप से मिलवाने जा रहे हैं जिसका अंग-अंग हंसता है

वॉशिंगटन डी.सी। अक्सर लोगों की सांप को देखकर हवा निकल जाती है। बच्चे, बूढ़े जवान सभी सांप से डरते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे सांप से मिलवाने जा रहे हैं जिसका अंग-अंग हंसता है। आइए मिलते हैं ऐसे सांप से...

6 हजार डॉलर में बिका यह सांप

6 हजार डॉलर में बिका यह सांप

एक सांप जिसकी पीठ पर तीन स्माइली फेस इमोजी बनी हुई थीं उसे 6 हजार डॉलर यानि लगभग 4.3 लाख रुपए में बेचा गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन कोबिल्का जो दो दशकों से सांपों को पालने का काम कर रहे हैं, ने कहा कि पीठ पर तीन इमोजी वाले सांप के प्रजनन में उनका कोई हाथ नहीं है, बल्कि यह संयोगवश ही है। अमेरिका के रहने वाले कोबिल्का ने कहा कि वह सुनहरे पीले और सफेद रंग के संयोजन के सांप को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब वह अंडे से निकला तो उसकी पीठ पर तीन स्माइली फेस इमोजी बनी हुई थीं।

आठ साल बाद पैदा हुआ था सांप

आठ साल बाद पैदा हुआ था सांप

समाचार वेबसाइट यूपीआई के अनुसार, ब्रीडर जस्टिन कोबिल्का ने कहा कि दो अलग-2 रंग के सांपों संयोजन के आठ साल बाद यह सांप पैदा हुआ था। ब्रीडर जस्टिन कोबिल्का ने आगे कहा कि उन्होंने अभी तक जितने भी सांप जने हैं उनमें 20 में से 1 की पीठ पर स्माइली इमोजी का एक निशान होता है, लेकिन एक ही सांप की पीठ पर 3 स्माइली फेस इमोजी होना अत्यंत दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि बॉल पाइथन पर इमोजी पैटर्न जीन उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) के कारण होता है, जबकि म्यूटेशन स्वभाविक रूप से हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांपों के जंगल में मिलने की संभावना बेहद कम है।

यहां पाई जाती है बॉल पाइथन प्रजाति

यहां पाई जाती है बॉल पाइथन प्रजाति

पाइथन प्रजाति का बॉल पाइथन सांप पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में पाया जाता है। वे सबसे लोकप्रिय पालतू सांपों में से एक हैं। ये सांप किसी को हानि नहीं पहुंचाते और इन्हें संभालना बेहत आसान होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+