Watch Video: यात्रियों के साथ प्लेन में छिपा बैठा था खतरनाक सांप, बीच आसमान विमान में मची खलबली

कुआलालंपुर, 15 फरवरी। क्या हो अगर आप एक प्लेन में सफर कर रहे हैं, और पता चले कि उसी फ्लाइट में आपके साथ एक जहरीला सांप भी फ्री की यात्रा कर रहा है। जी हां, ऐसा सच में हुआ है। मलेशिया से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उड़ते एरोप्लेन में एक सांप ने यात्रियों के बीच खलबली मचा दी। इसके बाद प्लेन का रास्ता बदल तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फ्री की यात्रा कर रहा था सांप

फ्री की यात्रा कर रहा था सांप

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप प्लेन की लाइट के अंदर रेंगता हुआ नजर आ रहा है। घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है, जब एयरएशिया की फ्लाइट नंबर AK 5748 कुआलालंपुर से तवाऊ के लिए उड़ान भरती है। इस बीच जब प्लेन आसमान में पहुंचा तो यात्रियों ने लाइट के अंदर कुछ रेंगते हुए देखा। उस जीव की परछाईं से पता चला की वह एक सांप है।

फ्लाइट में मचा हड़कंप

फ्लाइट में मचा हड़कंप

फिर क्या था, पूरी फ्लाइट में स्नेक-स्नेक के नाम का हड़कंप मच गया। यात्री उस लाइट से दूर भागने लगे जिसमें सांप नजर आया था। इस बीच फ्लाइट में सांप की जानकारी पायलट को दी गई जिसके बाद उन्होंने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। इस बीच फ्लाइट अटेंडेट्स लगातार पैसेंजर्स को पैनिक न करने की सलाह देते रहे। हालांकि वीडियो में यात्रियों के बीच सांप के खौफ को साफ देखा जा सकता है।

यह गंभीर मामला

यह गंभीर मामला

सांप की वजह से फ्लाइट को तुरंत डायवर्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा, कुछ देर बाद प्लेन को कूचिंग शहर की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर एशिया के सेफ्टी ऑफिसर कैप्टन लियॉन्ग टिएन लिंग ने बताया कि एयरलाइन कंपनी को इस मामले के बारे में पता चला है। उन्हें कुआला लंपुर से तवाऊ जा रही फ्लाइट में सांप के देखे जाने की सूचना मिली है। यह गंभीर मामला है।

प्लेन को किया गया डायवर्ट

प्लेन को किया गया डायवर्ट

कैप्टन लियॉन्ग टिएन ने कहा, जैसे ही कैप्टन को इस बारे में पता चला उन्होंने फ्लाइट को कूचिंक की ओर घुमा लिया जिससे प्लेन के अंदर से सांप को हटाया जा सके। वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर यूजर हना मोहसिन खान ने अपनी प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसे अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हवाई जहाज में सांप! या तो यात्री द्वारा ले जाया जा रहा पालतू होगा या फिर संभवतः जमीन से विमान में चढ़ गया होगा।'

कैसे फ्लाइट के अंदर पहुंचा सांप?

कैसे फ्लाइट के अंदर पहुंचा सांप?

ट्विटर यूजर के मुताबिक सांप एयरएशिया एयरबस ए320-200 की लाइट में तब तक बैठा रहा जब तक विमान को डायवर्ट नहीं कर दिया गया। अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि सांप आखिर कैसे विमान की लाइट में पहुंचा। क्या वह किसी यात्री द्वारा साथ लाया गया या फिर बाहर से फ्लाइट में घुसा? इन सब सवालों के साथ मामले की जांच की जा रही है।

सांपों को पसंद आती है गर्म जगह

सांपों को पसंद आती है गर्म जगह

गौरतलब है कि सांपों को को गर्म और सूखी जगहें पसंद होती हैं, ऐसे में लाइट के पास देखा जाना बहुत हैरानी की बात नहीं है। लेकिन हैरानी की बात है कि प्लेन के अंदर सांप पहुंचा कैसे। अगर सांप गलती से किसी यात्री को काट लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि सांप यात्रियों की पहुंच से दूर था। प्लेन के अंदर सांप मिलने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: अपने बच्चों को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गया खरगोश, देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+