भूखे कोबरा ने गलती से नि‍गली प्‍लास्‍टिक की बोतल, देखिए फ‍िर क्‍या हुआ?

नई द‍िल्‍ली। जानवरों की दुनिया में भी कुछ न कुछ उल्‍टा पुल्‍टा घटित होता रहता है। फ‍िर तो वो कुछ भी हो सकता है। दरअसल हाल ही में गोवा में एक ऐसा वाक्‍या देखने को मिला जिसे देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे। एक कोबरा सांप ने कोल्‍ड ड्रिंक की साबुत बोतल न‍िगल ली ज‍िससे उसके लेने के देने पड़ गए। आखिए ऐसा क्‍यों हुआ इसके पीछे की वजह बड़ी ही रोचक है। इस बेचारे कोबरा को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। आइए जानते हैं पूरा वाक्‍या।

भूखे कोबरा ने नि‍गल ली प्‍लास्‍टिक की बोतल


दरअसल, यह कहीं न कही हमारी लापरवाही का ही नतीजा है। सरकार के बैन के बाद भ्‍ाी हम प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। गोवा में बनाया गया एक हैरान कर देने वाला वीडियो इसकी पुष्टि करता है। यहां एक भूखे कोबरा ने गलती से डस्‍टबिन में खाना खाते समय उसमें पड़ी प्‍लास्टिक की बॉटल निगल ली। क‍ितना दर्द भरा इंसीडेंट होगा यह उसके लिए। यह आपको तब पता चलेगा जब आप वीडियो पर नजर डालेंगे। वीडियो में द‍िखाया गया है क‍ि उसे इस बोतल को उगलने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।

यह बात तब सामने आई जब वन्‍यजीव गौतम भगत ने उसे देखा। उन्‍होंने बताया 'जब मैंने एक सांप को बड़े पेट के साथ देखा तो मुझे लगा कोबरा ने जरूर कुछ इतना बड़ा निगल लिया है जो पचाने में मुश्किल हो रही है। लेकिन मैंने ऐसा सोचा तक नहीं था कि कोबरा ने सॉफ्ट ड्रिंक की खाली प्लास्टिक वाली बोतल निगली होगी।' गांववालों को लगता है कि सांप ने किसी जानवर का सोचकर प्लास्टिक की बोतल निगल ली। प्‍‍लास्टिक के इस्‍तेमाल करने से आए द‍िन आपको ऐसे कई घटनाएं देखने काे म‍िल जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+