VIDEO: बीच सड़क हरे गिरगिट से भिड़ा जहरीला सांप, क्या जान बचा पाया रंग बदलने वाला खेल?

गिरगिट बहुत ही छोटे जीव होते हैं, लेकिन उनकी रफ्तार काफी ज्यादा तेज होती है। वो पलक झपकते ही पेड़ पर चढ़ जाते हैं। अगर खतरा आसपास हो, तो वो अपना रंग भी बदल लेते हैं। अब गिरगिट से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें सांप के साथ उसकी टक्कर को दिखाया गया। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?
वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के पिलेनीसबर्ग नेशनल पार्क (Pilanesberg National Park) का है। वहां पर कुछ दिनों पहले पर्यटक जंगली जीवों को देखने निकले थे। पार्क में उन्हें एक शानदार नर तेंदुआ दिखा। ये उनकी जिंदगी का बहुत ही खास पल था। वो उसको देखकर वापस लौट रहे थे, लेकिन उनको नहीं पता था कि आगे एक और दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा।

बीच रास्ते में रुक गया सांप
रास्ते में उनको एक जहरीला सांप सड़क क्रॉस करते हुए दिखा। सांप आधे रास्ते आकर रुक गया और उसने अपना अगला हिस्सा उठा लिया। किसी को सांप का ये व्यवहार समझ नहीं आ रहा था, लेकिन उसकी आंखों ने उस चीज को देख लिया था, जो इंसान नहीं देख पा रहे थे। आगे झाड़ी के पास एक हरा गिरगिट था। सांप की नजर उसी पर थी।

दो बार बच निकला गिरगिट
कुछ ही पल में सांप तेजी से आगे बढ़ा और उसने गिरगिट पर हमला बोल दिया। करीब दो वार करने के बावजूद गिरगिट उसकी पकड़ से बच निकला। इसके बाद सांप चुपचाप उसके पास बैठ गया, जबकि गिरगिट धीरे-धीरे झाड़ियों की ओर खिसकने लगा। फिर सांप उसे छोड़ झाड़ियों में जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद उसका मन बदला और वो वापस लौट आया।

सांप इस बात का कर रहा था इंतजार?
वीडियो को फिल्माने वालों ने बताया कि शुरू में लग रहा था कि सांप गिरगिट से डर रहा, इस वजह से वो उसके करीब नहीं जा रहा, लेकिन वो गलत थे। वो सांप बूमस्लैंग प्रजाति का था, जो सबसे जहरीली होती है। वो अपने शिकार में जहर डालकर उसके मरने का इंतजार करते हैं। सांप के डंक के बाद गिरगिट कमजोर हो गया था। वो धीरे-धीरे झाड़ियों में गया और उनकी आंखों से ओझल हो गया। उनको नहीं पता था कि आगे क्या हुआ? आशंका यही जताई जा रही कि सांप के जहर की वजह से उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications