इस शख्स के घर जन्मा दुर्लभ दोमुंहा सांप, देख नहीं हो रहा है यकीन
इंग्लैंड के साउथ यॉर्क्स में पेट शॉप के मालिक के घर ऐसे सांप ने जन्म लिया है जिसे देख कर वो भी अचंभित हैं।
लंदन। इंग्लैंड के साउथ यॉर्क्स में पेट शॉप के मालिक के घर ऐसे सांप ने जन्म लिया है जिसे देख कर वो भी अचंभित हैं। उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी दुकान में ऐसे सांप ने जन्म लिया है जो दुनिया में काफी दुर्लभ हैं।
मार्टिन हंटर नाम के इस शख्स की दुकान में कई तरह के सांप हैं। सांपों के अलावा उनकी दुकान में मकड़ियां जैसे कई अलग-अलग किस्म के जानवर हैं। मार्टिन सांपों को पाल कर उनके बच्चों को बेचने का काम करते हैं।

दो महीने पहले उनकी दुकान में कॉर्न स्नेक प्रजाति की मादा सांप ने अंडे दिए थे। इसमें से एक अंडे में से दोमुंहा सांप निकला है। इस सांप को देखकर मार्टिन भी हैरान हैं। जब उन्होंने सबसे पहले सांप को देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। मार्टिन को लगा कि उन्हें चीजें दो-दो दिखाई दे रही हैं। जब उन्होंने गौर से देखा तो मालूम चला कि ये तो दोमुंहां सांप है।

ऐसे सांप काफी दुर्लभ होते हैं और 10,000 में केवल एक ही पाया जाता है। इन सांपों की आयु ज्यादा लंबी नहीं होती। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे सांप फैसला लेने में काफी समय लगाते हैं। दो दिमाग होने के कारण एक फैसला लेना इनके लिए संभव नहीं हो पाता है।












Click it and Unblock the Notifications