'इतना भयानक VIDEO कभी नहीं देखा', शख्स की शर्ट में घुसा सांप, इस तरह बची जान

सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक हैं, जो अपने शिकार को पलभर में ढेर कर देते हैं। वैसे अगर उनको छेड़ा ना जाए, तो वो हमला नहीं करते। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो कहां का है, ये नहीं पता चल पाया। उसको देखने से लग रहा कि वो भारत के किसी हिंदी भाषी क्षेत्र का है। इसको आईपीएस रुपिन शर्मा ने शेयर किया, जिस पर देखते ही देखते लाखों व्यूज आ गए।

Snake in man shirt

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स खेत में बैठ रहता है, जिसके शर्ट के अंदर सांप घुस जाता है। वो अंदर आराम से बैठा रहता है, जबकि उस शख्स की हालात खराब हो जाती है।

वहां पर कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने इसका वीडियो बना लिया। वो शख्स काफी हिल रहा था, लेकिन सभी ने उसे स्थिर रहने को कहा। वो बार-बार उसे सलाह दे रहे थे कि अगर वो ऐसे हिलता रहा, तो उसको सांप डस लेगा।

इसके बाद उन्होंने उसके शर्ट की बटन खोली, जिस पर अंदर काले रंग का जहरीला सांप नजर आया। वो पेट से लेकर पीठ तक कुंठी मारे बैठा था और इधर-उधर जाने की कोशिश कर रहा था।

तभी एक दोस्त ने उसके शर्ट को उठाया, जिस पर सांप का ज्यादातर हिस्सा बाहर आ गया, लेकिन उसका मुंह अभी भी शर्ट के अंदर था। ऐसे में उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। उसको डर था कि निकलते वक्त वो उसके पेट में ना डस ले।

कुछ देर बाद सांप अपने आप निकल गया। हैरानी की बात ये रही कि उसने उस शख्स को नुकसान नहीं पहुंचाया।

कैसे शर्ट के अंदर घुसा सांप?
वीडियो बनाने वालों ने शख्स से पूछा कि वो सांप वहां कैसे पहुंचा। इस पर उसने बताया कि उसको कुछ नहीं पता। वो लंच करके पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। तभी उसके पेट के पास कुछ हरकत हुई। जब उसने देखा तो पता चला कि अंदर सांप है। फिलहाल वो पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+