जहरीले सांप और बिल्ली के बीच जंग, क्या हुआ अंजाम?

"आँखों ही आँखों में इशारा हो गया
बैठे बैठे जीने का सहारा म‍िल गया"

टेक्‍सास। मशहूर गाने की यह लाइनें इश्‍क-ए-इजहार को बयां करने के लिए काफी हैं लेकिन साहब, यहां तो कुछ उल्‍टा ही है। यहां पर इश्‍क ए इजहार नहीं बल्कि जंग चल रही है। वो भी आंखों में आंखें डालकर। दरअसर यह जंग है सांप और ब‍िल्‍ली की। सांप और नेवले की दुश्‍मनी तो बहुत पुरानी है लेकिन यहां पर नेवले की जगह बिल्‍ली मौसी कहां से आ गईं। नीचे फेसबुक पर इन दोनों के जंग की कुछ तस्‍वीरें वायरल हुई हैं। जिन्‍हें देखकर आप सरप्राइज्‍ड रह जाएंगे

सांप टकटकी लगाकर घूरता रहा लेकिन ब‍िल्‍ली डटी रही

दरअसल, लगुना विस्‍टा पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर बीते 21अप्रैल को इनकी लड़ाई की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। तस्‍वीरों के मुताबिक यहां बिल्‍लो रानी सांप की आंखों में आंखें डालकर उन्‍हें बराबर से चैलेंज कर रही हैं। वायरल हुई तस्‍वीरोंं को देखकर पता चलता है क‍ि खतरनाक सांप बिल्‍ली के सामने काफी देर तक अपना फन उठाए रहा और लगातार फुफकारता रहा।कुछ भी हो जाए पर सांप की फुफकार बिल्‍ली पर कोई असर नहीं हुआ।

सांप के अग्रेशन को देखकर बिल्‍ली को जरा भी घबराहट नहीं हो रही है। टेक्‍सास पुलिस का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी बिडर्स ऑफ एलवी नाम के एक इलाके से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर सांप और बिल्‍ली की इस अनोखी लड़ाई पर जा टिकी। जहां उन्‍होंने इनकी फोटोज खींची। यहां सांप कुंडली मारकर बैठा है और टकटकी लगाकर बिल्‍ली को घूरता जा रहा है। देखकर लग रहा है कि सांप उस पर अटैक करने को तैयार बैठा हुआ है। इसके बाद भी बिल्‍ली अपनी जगह से टस से मस नहीं होती है और अंत तक वहीं डटी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+