Watch Video: नागिन को इंप्रेस करने के लिए भिड़ गए दो कोबरा,देखें घमासान लड़ाई में कौन जीता, कौन हारा

Watch Video: नाग-नागिन को इंप्रेस करने के लिए भिड़ गए दो कोबरा, देखें घमासान लड़ाई में किसे मिली जीत, कौन हारा

नई दिल्ली, 14 फरवरी। सांपों की लड़ाई के कई वीडियोज आपने पहले भी देखा होगा। सोशल मीडिया पर जंगल और जंगली जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। लोग भी खूब जमकर इन वीडियोज को देखते हैं। अगर आप भी सांपों की लड़ाई का वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आपका ये वीडियो बेहद पसंद आएगा, क्योंकि इस वीडियो में नागिन को इंप्रेस करने के लिए जो कोबरा सांप आपस में भिड़ गए।

 नागिन को इंप्रेस करने के लिए भिड़े सांप

नागिन को इंप्रेस करने के लिए भिड़े सांप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो कोबरा सांप आपस में लड़ रहे हैं। दरअसल एक कोबरा नागिन को इंप्रेस करने के लिए धीरे-धीरे उसके पास रेंगता हुआ आ रहा था। किंग कोबरा जंगल में मौजूद नागिन को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फुंफकार मारता हुआ उसकी ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा था। उसकी कोशिश थी कि उसका गंध पाकर नागिन उसके करीब आ जाए और दोनों प्यार के कुछ पल साथ बिता सके। नाग-नागिन इसकी तैयारी कर ही रहे थे कि तभी एक कोबरा उन दोनों के बीच पहुंच गया।

 नाग-नागिन का रोमांस

नाग-नागिन का रोमांस


नाग-नागिन रोमांस की तैयारी कर ही रहे थे कि तीसरा सांप उन दोनों के बीच पहुंच गया। कोबरा भी नागिन को अपनी ओर आकर्षित करना चाहता था। फिर क्या था, दोनों कोबरा सांपों के बीच नागिन को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। नागिन के सामने दोनों सांप आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच घमासान लड़ाई शुरू हो गई। दोनों में से कोई एक ही किंग कोबरा नागिन के साथ समय गुजारना चाहता था।

5 घंटे तक लड़ते रहे सांप

5 घंटे तक लड़ते रहे सांप

भारत के जंगलों में सांपों की लड़ाई का ये वीडियो आम है। भारत के जंगल में किंग कोबरा की भरमार है। सांपों की लड़ाई और उनपर कई डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। नाग और नागिन की एक घटना को कैमरे में कैद करने के बाद इसे डिस्क्राइब करते हुए स्मिथसनिअन चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में नागिन को इंप्रेस करने के लिए दोनों ही सांप करीब 5 घंटे तक लड़ते रहे। दोनों लड़ते-लड़ते काफी दूर तक चले जाते हैं। अंत में एक मेल कोबरा हारकर जंगल में दूसरी तरफ लौट जाता है और जीतने वाला मेल किंग कोबरा नागिन के पास लौट आता है। इस वीडियो को करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+