स्टंटबाजी के चक्कर में हलक में अटक गई जान! शख्स पर अचानक कोबरा ने किया हमला, Video Viral

नई दिल्ली, 17 मार्च: अब तक आपने सोशल मीडिया पर कई सांपों से जुड़ी वीडियोज देखी होगी। कई वीडियोज में स्नैक कैचर बड़े-बड़े सांपों को अपने काबू में कर लेता है और बोरे या किसी चीज में बंद कर उसे कहीं और छोड़ देते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो सामने आई है, जहां कोबरा के साथ स्टंटबाजी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। कोबरा ने अचानक युवक पर हमला कर दिया।

स्टंटबाजी करना शख्स को पड़ा भारी

स्टंटबाजी करना शख्स को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर के रख देते हैं। हाल ही में कोबरा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी दिल की धड़कनें बढ़ने लग जाएगी। दरअसल, इस खतरनाक वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

 3 कोबरा सांपों के साथ स्टंटबाजी

3 कोबरा सांपों के साथ स्टंटबाजी

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक का एक शख्स 3 कोबरा सांपों के साथ स्टंटबाजी कर रहा था। इस दौरान तीनों में से एक कोबरा ने उस पर हमला कर दिया। वाीडियो के कैप्शन में आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने लिखा, "कोबरा से निपटने का यह एक डरावना तरीका है। सांप हरकतों को खतरा मानता है और उस पर अपना हमला कर देता है। कई बार इस तरह की प्रतिक्रिया घातक हो सकती है।"

स्नैक कैचर की आफत में आई जान

स्नैक कैचर की आफत में आई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जिसे स्नेक कैचर बताया जा रहा है, अपने सामने बैठे तीनों कोबरा को हाथ हिला रहा है। जिसके बाद सांप अपना सिर हिलाते नजर आते हैं, तभी अचानक एक कोबरा तेजी से वार करते हुए शख्स के पैर पर डसने की जानलेना कोशिश करता है। कोबरा के अचानक हुए इस हमले से बाद युवक घबरा कर उठ जाता है और तेजी से सांप को खुद से दूर करने की कोशिश करता है।

देखिए कोबरा के हमले का वीडियो

देखिए कोबरा के हमले का वीडियो

कोबरा के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने भी इसे देखा वो सहम गया है। वीडियो को अब तक 42 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जबकि 1400 से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। आप भी देखिए कोबरा के हमले का डरा देने वाला वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+