धूम्रपान से खराब होती है स्पर्म की क्वालिटी: शोध
वॉशिंगटन। यदि आप धूम्रपान के आदि हैं तो यह नया शोध आपकी आंखे खोल सकता है। नये शोध के अनुसार धूम्रपान करने वालों के स्पर्म यानी शुक्रााणुओं की क्वालिटी यानी गुणवत्ता खराब होती है। सिगरेट या बीड़ी का जितना ज्यादा सेवन करेंगे आपके वीर्य की अम्लीयता उतनी अधिक होगी और उसका प्रभाव सीधे तौर पर शुक्राणुओं पर पड़ेगा।
पढ़ें- क्या है एगोराफोबिया, एक अनसुनी बीमारी?

अमेरिका में हुए इस शोध में 40 पुरुषों के वीर्य का अध्ययन किया गया। जिनमें से 20 धूम्रपान करते थे, और बाकी के 20 सिगरेट का सेवन नहीं करते हैं। सभी प्रतिभागियों के शुक्राणुओं में 422 प्रोटीन का अध्ययन किया गया। जो लोग धूम्रपान करते थे उनके वीर्य में एक प्रोटीन तो किसी में नहीं पाया गया। 27 प्रोटीन ऐसे थे, जिनकी मात्रा कम थी और 6 की मात्रा अधिक पायी गई।
प्रोटीन के इसी अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला गया कि धूम्रपान की वजह से वीर्य की अम्लीयता यानी एसिडिक नेचर बढ़ जाता है, जिसका असर शुक्राणुओं पर पड़ता है। शुक्राणुओं के जरूरी प्रोटीन में कमी आने लगती हे। इस वजह से उर्वरण के समय ऐसे शुक्राणु अच्छे परिणाम नहीं दे पाते हैं।
बीजेयू इंटरनेशनल में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया है कि धूम्रपान करने से नपुंसकता आने का मुख्य कारण शुक्राणुओं की गुणवत्ता है।












Click it and Unblock the Notifications