VIDEO: सोती हुई शेरनी को शेर ने छेड़ दिया, फिर उसका जो हुआ उसपर यूजर बोले-पत्नियां ऐसे ही.....

नई दिल्ली, 16 सितंबर: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक शेरनी को झपकी आ गई है। वह नींद में है। मस्ती के मूड में जंगल का राजा उसके पास दबे पांव पहुंचता है। वह इस बात का पूरा ख्याल रखता है कि शेरनी को उसके पहुंचने की जरा भी भनक नहीं लगे। अचानक शेर ने उसे छेड़ने के लिए उसके शरीर पर पंजे लगा दिए। फिर शेरनी ने जो प्रतिक्रिया दी, उसका अंदाजा वह शेर भी नहीं लगा पाया था। बस सोशल मीडिया यूजर्स को मजे लेने का मौका मिल गया। लोग विवाहित जोड़ों का उदाहरण पेश कर शेर-शेरनियों में जो कुछ हुआ, उसकी तुलना करने लगे। वीडियो मजेदार है।

शेर ने सोती शेरनी को छेड़कर गलती कर दी

शेर ने सोती शेरनी को छेड़कर गलती कर दी

शेर को जंगल का राजा कहते हैं, लेकिन शेरनी अपने पर उतर जाए तो राजा की बोलती भी बंद होते देर नहीं लगती। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से तो यही लगता है। सोती हुई शेरनी को शेर के छेड़ने का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब चल रहा है। वीडियो देखने से लगता है कि दोपहर बाद का समय है और शेरनी को झपकी आ चुकी है। वह रास्ते पर ही सोयी हुई है। खुद के सामने शेरनी की बेफ्रिकी पर शेर को मजा लेने का सूझा, लेकिन यह उसपर बहुत भारी पड़ गया।

दबे पांव शेरनी के पास पहुंचा जंगल का राजा

दबे पांव शेरनी के पास पहुंचा जंगल का राजा

शेरनी को आनंद की नींद में डूबा हुआ देखकर शेर दबे पांव उसकी ओर बढ़ने लगा। उसने पूरी कोशिश की कि उसके आने की आहट शेरनी को पता न चले। वह इसमें तो सफल रहा। वह शेरनी तक बिना किसी हलचल के पहुंच गया और उसे भनक तक नहीं लगी कि जंगल के राजा उसके निकट आ चुके हैं। लेकिन, इसके बाद जो हुआ, वह बहुत ही दुर्लभ है और आमतौर पर कैमरों में कैद होना सामान्य घटना नहीं कही जा सकती।

जब शेर की भी हुई सिट्टी पिट्टी गुम

जब शेर की भी हुई सिट्टी पिट्टी गुम

फिर अपनी शेरनी के नजदीक पहुंचकर शेर ने उसे जगाने के लिए पंजों से छेड़ दिया। लेकिन, शेरनी ने जितने गुस्से में प्रतिक्रिया दी, उससे शेर की भी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। जंगल के राजा को जरा भी इल्म नहीं था कि शेरनी इतनी ज्यादा नाराज हो जाएगी। अधूरी नींद टूटने से वह पूरी तरह से भड़क गई थी और शेर पर ही झपट पड़ी। शेर ने किसी तरह से पीछे हटकर खुद को सेफ किया।

शेर इस तरह से मजाक करते हैं!

शेर इस तरह से मजाक करते हैं!

वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि शेरनी के गुस्से से शेर डर जाते हैं। इससे यह भी लग रहा है कि अब भविष्य में वह किसी सोती हुई शेरनी को छेड़ने की भूल कभी नहीं करेगा। जिस यूजर ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, उसने कैप्शन में लिखा है- 'शेर इस तरह से मजाक करते हैं।' छोटा सा यह वीडियो करीब डेड़ लाख बार देखा जा चुका है और इसपर यूजर्स मजेदार कंमेंट कर रहे हैं।

'पत्नी भी इसी तरह से रियेक्ट करती है'

'पत्नी भी इसी तरह से रियेक्ट करती है'

ऐसे यूजर्स का एक बड़ा वर्ग है, जिन्हें लगता है कि शेर-शेरनी का यह वीडियो हर विवाहित जोड़े की कहानी कह रहा है। एक यूजर ने लिखा है- 'शादी के 10 साल बाद ऐसा ही होता है।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'और एक पत्नी इस तरह से झिड़कती है।' एक यूजर ने तो कहा है कि इस वीडियो में नया क्या है। उसने लिखा है- 'इसमें नया क्या है ? मेरी पत्नी भी इसी तरह से रियेक्ट करती है। '

'शेर को सबक जरूर सीख लेनी चाहिए'

हालांकि, एक यूजर ने लिखा है कि इस घटना से शेर को सबक जरूर सीख लेनी चाहिए। उसने लिखा- 'सोते समय चाहे कोई भी उसकी गहरी नींद में उसे परेशान नहीं करना चाहिए था। शेर को सबक मिल गया है कि भविष्य में इसे नहीं दोहराएगा।' एक ने वीडियो पर मजाक किया है- 'मुझे उसका पांव की उंगलियों पर चलना अच्छा लगा।' हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और पहले कहां देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+