बहन ने भाई के लिए लिख डाला 434 मीटर लंबा 5 किलो का पत्र, फिर भी बात नहीं हुई पूरी
नई दिल्ली, 27 जून। केरल की एक बहन ने अपने भाई को मनाने का जो तरीका अपनाया वो गजब का है। इससे भाई तो खुश हो ही गया उसके साथ ही बहन वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की दहलीज पर पहुंच गई। 5 किलो वजन और 434 मीटर लंबे लेटर को लेकर ये बहन अब दुनिया में अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाएगी।

इंटरनेट की दुनिया में पत्र लिखना दूर की बात हो गई। शायद ही किसी को यह याद हो की अंतिम बार कब पत्र लिखा था। पत्राचार के लिखित माध्यम से हम काफी दूर हो गए हैं। दरअसल संचार की सदियों पुरानी प्रथा वर्तमान में अब खत्म सी हो गई। लेकिन केरल की एक महिला ने इसे फिर से हमारे बीच ला दिया।
केरल केरल के इद्दुकी जिले के पीरमाडे की एक महिला इंजीनियर कृष्णाप्रिया ने अपने भाई को 434 मीटर लंबा एक पत्र लिखा है। उन्होंने ये पत्र सिर्फ अपने रूठे भाई को मनाने के लिए लिखा है। कृष्णाप्रिया अब इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराना चाहती हैं। उन्होंने पत्र अंतर्राष्ट्रीय ब्रदर्स डे के मौके पर अपने छोटे भाई कृष्ण प्रसाद के लिए लिखा।
इंजीनियर कृष्णाप्रिया अपनी जॉब की वजह से छोटे भाई को समय नहीं दे पाती थीं। इसी व्यस्तता के कारण वो भाई को जन्मदिन की बधाई देने से भी चूक गईं। इसके बाद उनका भाई कृष्णप्रसाद नाराज हो गया। उसने अपने जन्मदिन की याद दिलाने के लिए बहन को व्हाट्सएप भी किया। लेकिन कृष्णाप्रिया ने लंबे समय तक उसे देखा नहीं। बाद में कृष्ण प्रसाद नाराज हो गया। बाद में जब कृष्णाप्रिया के व्हाट्सएप को उसने ब्लॉक कर दिया और बातीचीत करनी भी बंद कर दी।
भाई की नाराजगी से इंजीनियर कृष्णाप्रिया नाराज हो गईं और उन्होंने कुछ अलग तरीके से भाई को मनाने की सोची। उन्होंने हस्तलिखित पत्र भेजकर जन्मदिन पर बधाई न देने की गलती की भरपाई करने सोची। कृष्णाप्रिया ने बिलिंग पेपर के 15 रोल खरीदे और उनमें से प्रत्येक पर लिखा। पत्र को 12 घंटे में पूरा किया गया और फिर 5.27 किलोग्राम वजन वाले बॉक्स के साथ गोंद और सेलो टेप का उपयोग करके एक बॉक्स में पैक किया गया। पत्र की कुल लंबाई 434 मीटर थी।
भाई कृष्णप्रसाद जब लेटर बॉक्स मिला तो वे आश्चर्य में पड़ गए। कृष्णाप्रिया ने इस पत्र को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की सूचना भेज दी है। उन्होंने अब तक के सबसे लंबे पत्र को रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए आवेदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications