4 साल के 'लिटिल स्टार' की एड में धमाकेदार एंट्री, टॉप ब्रांड ने भी माना लोहा
नई दिल्ली, 28 जुलाई। टैलेंट का उम्र से कोई रिश्ता नहीं। ये तो बस आपके इंट्रेस्ट और मेहनत का रिजल्ट होता है। एक 4 साल के बच्चे ने ये कर दिखाया है। जिसकी सराहना एक बड़े ब्रांड ने भी की है। इस छोटे से सिख बॉय की एक्टिंग को लोग खूब लाइक कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सा टैलेंट है जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया।

चिल्ड्रेन कलेक्शन बरबेरीज में 4 साल के साहिब एक ए़ड फीचर के चुने गए। उन्होंने इस विज्ञापन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। दरअसल बरबेरी ने अपने 'बैक टू स्कूल' कलेक्शन लिए 4 साल के साहिब को अपने मॉडल के रूप में चुना जिसकी नेटिजन्स खूब तारीफ कर रहे हैं।
वहीं ब्रिटिश ब्रांड बरबेरी के नए विज्ञापन की खूब सराहना की जा रही है। ये विज्ञापन चिल्ड्रेन कलेक्शन 'बैक टू स्कूल' डिजाइन किया गया है। विज्ञापन में बरबेरी जैकेट में एक सिख बच्चे साहिब को दिखाया गया है। उन्हें काले रंग का पटका पहने भी देखा जा सकता है। ब्रांड के कपड़ों में 4 वर्षीय साहिब की मनमोहक छवियां इंटरनेट पर दिल जीत रही हैं। ब्रांड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे की एक तस्वीर साझा की।
बता दें कि साहिब के पैरेंट्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालते हैं। उन्होंने एक पोस्ट उनके अकाउंट से डाला है। जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा 'ईमानदारी से कहूं तो मैं बिना ध्यान दिए मुस्कुरा रहा था मैंने यह किया !! साहेब को बधाई और शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'मुझे यह कैप्शन पसंद है, आप एक सच्ची मां हैं। मैं केवल कल्पना कर सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications