Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संकेत जो बताते हैं कि आपके घर में हो सकता है आत्मा का वास

बचपन से आप भूतों की कहानियां जरूर सुनते आ रहे होंगे और जब आप अपने माता-पिता या किसी बड़े से पूछते होंगे कि ये भूत क्या होता है, तो जवाब मिलता होगा, "भूत वूत कुछ नहीं होता..." हो न हो, आपके मन में कभी तो आया ही होगा कि हां वाकई में प्रेत आत्माएं होती हैं! खैर हम बात करेंगे उन संकेतों की जो, अगर आपको किसी हवेली, मकान, या फ्लैट, आदि में दिखाई दें, तो सावधान हो जाइये। समझ जाइये कि इस मकान में आत्माओं के वास की प्रबल आशंका है!!!

प्रेत आत्माओं के वास होने के संकेत पर हम नीचे स्लाइडर में चर्चा करेंगे। उससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि सुपर नैचुरल पावर को वैज्ञानिक भी मानने लगे हैं। लिहाजा यह सोचना कि ऐसा कुछ नहीं होता है, महज एक वहम है, गलत है।

Disclaimer: इस लेख में बताये गये संकेत विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित हैं। यदि आपके मकान में ऐसा कुछ भी दिखाई देता या प्रतीत होता है, तो उसके लिये वनइंडिया जिम्मेदार नहीं होगा। हम आपको विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर सिर्फ इस संबंध में सूचना दे रहे हैं।

[Haunted Places] दिल थाम कर बैठिये और पलटिये स्लाइड्स...

अचानक इत्र या परफ्यूम की खुशबू

अचानक इत्र या परफ्यूम की खुशबू

घर में किसी ने भी इत्र, परफ्यूम या डियो नहीं लगाया हो और उसके बावजूद अचानक मनमोहक खुशबू आये, तो हो सकता है कोई प्रेत आत्मा आपके पास से गुजरी हो।

हलका सा पुश देने पर तेजी से बंद हो दरवाजा

हलका सा पुश देने पर तेजी से बंद हो दरवाजा

मकान में अगर कोई ऐसा कमरा है, जिसके दरवाजे को हलका सा पुश करने से तेजी से वो दरवाजा बंद हो जाता है। तो हो सकता है कोई ऐसी आत्मा हो, जिसे अकेलापन पसंद हो और इसीलिये वो अपके कमरे में वास करती हो।

अजीब सी आवाज़ें आना

अजीब सी आवाज़ें आना

अगर घर में आपको अजीब सी आवाज़ें जैसे किसी के चलने की आवाज, खुरचने की आवाज़, पायल-झुमकी की आवाज़, दरवाजा खटकाने की आवाज, कुछ गिरने की आवाज सुनायी दे, तो ये संकेत अच्छे नहीं होते हैं।

अपनी जगह पर नहीं मिलें चीजें

अपनी जगह पर नहीं मिलें चीजें

आप अगर हर बार, चीजों को संभाल कर रखते हैं, उसके बावजूद अगर छोटी-छोटी चीजें अपने यथास्थान पर नहीं मिलती हैं। और ऐसा बार-बार हो रहा है, तो सावधान हो जाइये।

अचानक गायब होना

अचानक गायब होना

कोई चीज अचानक गायब हो जाती है और फिर दिखने लगती है। ऐसा होने पर आप उन चीजों को ज्यादा संभाल कर रखें, क्योंकि हो सकता है वो चीजें किसी सुपर नेचुरल पावर की पसंदीदा हो गई हो।

अजीब सी परछायीं

अजीब सी परछायीं

अगर आपको घर में कभी अजीब सी परछायीं दिखाई दे, तो सबसे पहले सुन‍िश्च‍ित करें, कि वो परछाईं किसकी है। हो सकता है पहले एक दो बार में यह आपको वहम लगे, लेकिन कनफर्म जरूर कीजिये।

अगर घर में कुत्ता, बिल्ली अजीब सा व्यवहार करे

अगर घर में कुत्ता, बिल्ली अजीब सा व्यवहार करे

अगर घर में कुत्ता, बिल्ली अजीब सा व्यवहार करे और अजीब-अजीब आवाज़ें निकालें, तो समझ जाइये कि कुछ गड़बड है।

कोई पीछा कर रहा है

कोई पीछा कर रहा है

अगर आपको बार- बार यह महूस हो कि कोइ्र आपका पीछा कर हा है, तो सावधन रहें, हो सकता है कि वो कोई प्रेत आत्मा हो।

कोई बिस्तर पर बैठा है

कोई बिस्तर पर बैठा है

अगर आपको कभी अचानक लगे कि आपके बेडरूम में खाली बेड पर कोई बैठा या लेटा है। और फिर अगले ही पल में वो ओझल हो जाता है, सावधान हो जायें।

ऐसा लगे कि किसी ने छुआ

ऐसा लगे कि किसी ने छुआ

अगी आपको अचानक लगे कि आपको किसी ने छुआ है। अगर कोई बुरी शक्त‍ि घर पर है, तो आपको ऐसा बार-बार महसूस होगा।

रोना और सिसकियां

रोना और सिसकियां

अगर अचानक किसी के रोने की या फिर सिसकियां लेने की आवाज आये, तो डरिये मत, पहले कनफर्म करिये। लेकिन अगर वाकई में वहां पर कोई नहीं है, तो सतर्क हो जाइये।

दीवारों पर खुर्चन या धब्बे

दीवारों पर खुर्चन या धब्बे

अगर मकान के किसी कमरे की दीवार पर आपको खुर्चन या धब्बे दिखाई दें, तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+