Shortest man in the world: इरान के आफशिन हैं दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी, जानिए कितनी है उनकी लंबाई
इरान के आफशीन इस्माइल गदेरजेदा दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी बन गए हैं. उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

Shortest man in the world: दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति की लंबाई कितनी होगी, क्या आप सोच सकते हैं। इरान के आफशीन इस्माइल गदेरजेदा दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे आदमी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मंगलवार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस्माइल को दुनिया का सबस छोटा व्यक्ति घोषित किया है। इस्माइल की उम्र 20 वर्ष है लेकिन उनकी लंबाई 65.24 सेंटीमीटर यानि 2 फीट 1.6 इंच है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार इस्माइल इरान के रहने वाले हैं।
आफशिन की बात करें तो वह कई भाषा बोल सकते हैं। वह कुर्दिश, पर्सियन काफी अच्छी बोल लेते हैं। जन्म के समय उनका वजन 700 ग्राम था, लेकिन अब उनका वजन 6.5 किलोग्राम है। उनका जीवन आसान नहीं रहा है। पूर्वी ईरान में लंबाई के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 20 साल के इस्माइल को अपनी लंबाई के चलते स्कूल में दाखिला नहीं मिल सका, जिसके चलते वह शिक्षा नहीं हासिल कर सके। लेकिन अब अपना नाम लिख लेते हैं।
आफशिन के पिता का कहना है कि मेरे बेटे को किसी भी तरह की कोई मानसिक दिक्कत नहीं है। शारीरिक कमजोरी के चलते वह स्कूल नहीं जा पाए, उनका अक्सर इलाज चलता रहता था। लगातार इलाज और शारीरिक कमजोरी मेरे बेटे की हमेशा से दिक्कत रही, यही वजह है कि उसने पढ़ाई छोड़ दी। इरान से बाहर सबसे पहले किसी देश आफशिन गए तो वह दुबई है। वह यहां दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा घूमने के लिए गए।
बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आफशिन के अळावा एडवर्ड निनो भी रेस में थे। उनकी लंबाई 72.1 सेंटीमीटर यानि 2 फीट 4.3 इंच है। आफशिन से पहले एडवर्ड ही दुनिया के सबसे छोटे आदमी थे। आफशिन को जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया तो वह अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, दुनिया का सबसे छोटा आदी का खिताब पाकर वह काफी खुश नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications