मॉल में शॉपिंग कर रही थी महिला, जींस में रखा स्मार्टफोन अचानक से फटा, सामने आया शॉकिंग Video
Mobile Blast: सोशल मीडिया पर एक ऐसा शॉकिंग वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला मॉल में शॉपिंग कर रही होती है, तभी उसकी जींच की बैक पॉकेट में रखा स्मार्टफोन अचानक से धमाके के साथ फट गया।
जींस की पॉकेट में रखे स्मार्टफोन के फटने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह शॉकिंग घटना मॉल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आया यह वायरल वीडियो ब्राजील का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ सुपरमार्केट में शॉपिंग करने के लिए पहुंची थी।

इस दौरान महिला की जींस की बैक पॉकेट से अचानक धुआं निकलने लगा। महिला और उसका पति इतने कुछ समझ पाते कि अचानक फोन में ब्लास्ट हो गया और जींस में आग लग गई। आग की लपटों में झुलसी महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस हादसे में महिला के हाथ, बांह और पीठ पर जलने के घाव हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक,जिस फोन में धमाका हुआ था वो Motorola Moto E32 बताया जा रहा है। इस फोन को लिए हुए महिला को अभी एक साल भी नहीं हुआ है।महिला के पति ने बताया कि इस हादसे के बाद उसकी पत्नी काफी गहरे सदमे है।
बता दें कि इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना पर मोटोरोला कंपनी की तरफ से सफाई भी सामन आई है। news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि उसने जांच शुरू करने के लिए पीड़ित कस्टमर से कॉन्टैक्ट किया है।
कंपनी फोन का टक्निकल एनालिसिस करेगी और ये मोबाइल फटने के कारण का पता लगाने की कोशिश करेगी। कंपनी ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सेफ्टी कंपनी के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कंपनी ने आगे कहा कि उसके प्रोडक्ट्स कड़े टेस्टिंग प्रोसीजर से गुजरते हैं। फिलहाल, मोबाइल फटने की पीछे की वजह का पता नहीं लगा है।
क्या कहते है बैटरी एक्सपर्ट्स
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल की जाती है। बैटरी एक्सपर्ट्स लीथियम-आयन बैटरी के मामले में सावधानी बरतने के लिए कहते हैं। दरअसल, ओवरहीट, लोकल चार्जर या बैटरी में फिजिकल डैमेज से ऐसे हादसों का रिस्क बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स फोन को बैक पॉकेट में ना रखने की सलाह देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications