अगर सड़क पर चलते हुए करते हैं मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो जरूर देखें ये VIDEO
इस वीडियो को देखकर उन लोगों को सबक लेने की जरूरत है जो सड़क पर चलते वक्त भी मोबाइल फोन में डूबे रहते हैं।
मैंगलोर। मोबाइल फोन एक अच्छी तकनीक है दो लोगों को जोड़ने का। दूर-दराज में रहने वाले लोगों से भी हम जब चाहे बात कर सकते है, लेकिन ये जितना अच्छा है उतना ही इसका गलत इस्तेमाल खतरनाक भी है। लोगों को आपने देखा होगा सड़कों पर चलते हुए भी वो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते रहते है, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखकर ऐसे लोगों को सबक लेने की जरूरत है जो सड़क पर चलते वक्त भी मोबाइल फोन में डूबे रहते हैं।

मैंगलोर में सड़क हादसे का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें मोबाइल फोन की वजह से युवक की जान जाते-जाते बची। मोहम्मद हकीम नाम का युवक सड़क पर चलते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसकी आंखें मोबाइल फोन पर टिकी हुई थी, जिसकी वजह से उसने सामने से आते हुए बस को नहीं देखा और हादसे का शिकार हो गया।
इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हकीम फोन का इस्तेमाल करते हुए सड़क पर चल रहा था। वो अपने मोबाइल में व्यस्त था कि तभी एक तेज रफ्तार बस, जो की दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी सामने से आकर उससे टकरा गई। बस से टकरा कर हकीम फुटपाथ पर जा गिरा। घटना में हकीम के सिर और पैर में भयानक चोटें आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखें ये वीडियो और सबक ले...
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications